शेखर की रिपोर्ट
चाईबासा: गर्भवती का ऑपरेशन करने वाली सहिया ने ही साजिश के तहत गर्भवती को पहले मारा और फिर नवजात को प्लानिंग के साथ बेच भी दिया. सहिया की इस घिनौनी करतूत पर अब कई सवाल उठ रहे हैं.कि इलाज में अब भरोसा किस पर की जाये.
ऑपरेशन करने वाली सहिया ने ही मार डाला
प्रसव से पहले साजिश से गर्भवती को मारने की साजिश रची गई थी. प्रसव के बाद नवजात को बेचने की साजिश रची गई थी.और ये साजिश बहुत बड़ी रची गई थी.और ये साजिश रची गई थी साहिया की शह पर. जिसमें आरोपी एक सहिया नहीं बल्कि दो-दो सहिया हैं. चाईबासा में स्वास्थ्य व्यवस्था पर बदनुमा दाग लगाने वाली ये दोनों सहिया अब पुलिस की गिरफ्त में है. सच में चाईबासा की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े कर गई ये सहिया. कि ऑपरेशन से पहले गर्भवती को मारने की प्लानिंग कर ली गई. हद तो तब हो गई. जब गर्भवती की मौत के बाद नवजात को भी बेच दिया. गर्भवती की हत्या और नवजात को बेचने का ये मामला तूल पकड़ता गया. खबर जिले के डीसी तक भी पहुंची.और 3 अक्टूबर की वारदात की कहानी का पर्दाफाश तीन दिन में ही कर दिया गया.
अविवाहित थी गर्भवती, इसलिए अपराध की सजा दी?
हुई थी गल्ती उस गर्भवती से.कि अविवाहित थी. लेकिन उसने हिम्मत दिखाया था.बच्चे को जन्म देने का.सहिया को इसकी भनक लग चुकी थी कि. गर्भवती अविवाहित है. इसलिए सहिया ने भी वो खेल खेला कि. किसी की ममता छीन ली गई.गर्भवती की जिंदगी छीन ली गई.खेल गर्भवती के घर में ही खेला गया. लेकिन बाहर तक उसकी गूंज आ चुकी थी. एक नवजात को उसकी मां से छीनने वाली ये सहिया अब सलाखों में है. नवजात की ममता छीनने वाले ये सहिया वो अपराधी है जिसे जितनी भी सजा मिले.वो कम है. नवजात के आंख में आंसू देने वाली ये सहिया भले ही सलाखों में है लेकिन स्वास्थ्य व्यवस्था सवालों में है. पूरी प्लानिंग थी.प्रसव के दौरान महिला को मारने की. और अपनी साजिश में दो सहिया और नवजात को खरीदने वाली चांडिल की एक महिला शामिल है. वारदात की पड़ताल के लिए चक्रधरपुर की एसडीओ रीना हांसदा के नेतृत्व में जांच टीम का गठन किया गया था.और इस जांच टीम की भी बहादुरी है कि. वारदात के 24 घंटे के भीतर जांच टीम तक गठित कर दी गई. मामले में जिनकी आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है, उनके नाम हैं
महिला की हत्या और नवजात की सौदेबाजी में गिरफ्तारी
मनोहरपुर में गर्भवती की गैर इरादतन हत्या और नवजात की सौदेबाजी में सहिया साधना साहू सलाखों में पहुंचा दी गई है. चांदू चंपिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. साथ ही साथ नवजात बच्चे की खरीद-फरोख्त में शामिल चांडिल की गुड्डी गुप्ता को भी मनोहरपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.. ये तीनों आरोपी मनोहरपुर की ही रहने वाली हैं. जहां की गर्भवती थी. तीनों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या और बच्चे की अवैध तरीके से खरीद-फरोख्त का मामला भी दर्ज किया गया है. ये तीनों आरोपी भले ही सलाखों में है. लेकिन स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल, इंसानियत पर सवाल, ममता पर सवाल, मातृत्व पर सवाल. कि भला एक महिला होकर भी कैसे वो किसी की ममता छीन सकती है.


