दिल्ली. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को गलत बताया है। इसको लेकर उन्होंने भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि ईडी का इस्तेमाल झारखंड में सरकार गिराने के लिए किया गया था, लेकिन सरकार गिरा नहीं पाए।
केजरीवाल ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि इन्होंने 48 घंटे तक इंतजार किया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के लोग टूट जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में सरकार गिरा दी, झारखंड में भी इनकी पूरी कोशिश सरकार गिराने की ही थी।
बता दें कि जमीन घोटाला मामले में ईडी ने लंबी पूछताछ के बाद हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उसके दो दिन बाद चंपई सोरेन झारखंड के नये मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लिये थे। आज चंपई सरकार फ्लोर टेस्ट की परीक्षा भी पास कर ली।