अरविंद केजरीवाल दो जून को रांची में

रांची: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर मुहिम चलाने के प्रयास में हैं। इस कड़ी में वे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेने से भी मुलाकात करेंगे। केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली को लेकर लाए गए अध्यादेश के खिलाफ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल विपक्षी नेताओं से मिल रहे हैं।

उन्होंने ममता बनर्जी उद्धव ठाकरे, शरद पवार और सीताराम येचुरी से समर्थन मांगा था। अब, वे सीएम केजरीवाल एमके स्टालिन और हेमंत सोरेन से मुलाकात करेंगे। बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली को लेकर लाए गए अध्यादेश के खिलाफ अरविंद केजरीवाल तमाम दलों का दरवाजा खटखटा रहे हैं, जो भाजपा के खिलाफ उनका साथ देने को तैयार हो सके। वे कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों के नेताओं से मिलकर इस मुद्दे पर समर्थन मांग रहे हैं।

इसी कड़ी में वे दो जून यानि शुक्रवार को रांची आएंगे। वे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर समर्थन का आग्रह करेंगे। हेमंत सोरेन राज्य में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हैं। वे लगातार भाजपा और केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर मुखर रहे हैं। सीएम सोरेन की आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से गहरी मित्रता है। दोनों नेताओं के बीच पूर्व में कई बार मुलाकात हो चुकी है।

Jio IPO Record Applications: Jio IPO ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 1.38...

Jio IPO Record Applications: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ ने आवेदन संख्या के मामले में नया रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है।...

Siwan Firecracker Blast: सीवान में पटाखों के विस्फोट से दहला आलमपुर...

Siwan Firecracker Blast: बिहार के सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में शुक्रवार को पटाखों में आग लगने से एक मकान...

Bihar News: पटना में डॉ. हेडगेवार पर महानाट्य का शुभारंभ, बिहार...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के बापू सभागार में डॉ. हेडगेवार पर आधारित महानाट्य का शुभारंभ किया। बिहार के अन्य जिलों में...