मैं आतंकवाद नहीं, देश का सच्चा सपूत हूं- अरविंद केजरीवाल

मैं आतंकवाद नहीं, देश का सच्चा सपूत हूं- अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली : मैं आतंकवाद नहीं, देश का सच्चा सपूत हूं- अरविंद केजरीवाल- पंजाब में प्रचंड बहुमत मिलने के बाद आप के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने संबोधित किया. रुझान में मिली जीत पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सभी पार्टियों ने हमारे खिलाफ साजिशें रचीं, जब ये सफल नहीं हुए तो इन्होंने केजरीवाल को आतंकवादी कह दिया था. आज देश की जनता ने बोल दिया कि केजरीवाल आतंकवादी नहीं, देश का सच्चा सपूत है. हम एक ऐसा भारत बनाएंगे, जहां पर सभी के बच्चों को शिक्षा मिलेगी.

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में इंकलाब आया है, आज बड़ी-बड़ी कुर्सियां हिल गई हैं. जितने भी बड़े नाम थे, सब हार गए हैं. हमने ईमानदार राजनीति की शुरुआत की और पूरे सिस्टम को बदल दिया. अरविंद केजरीवाल बोले कि हमने बच्चों को शिक्षा देने का काम किया है.

केजरीवाल ने भगवंत मान को दी जीत की बधाई

संबोधन से पहले आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने पंजाब चुनाव में जीत पर भगवंत मान को बधाई दी. दिल्‍ली के सीएम केजरीवाल ने मान को फोन करके उनकी और पार्टी की जीत की बधाई दी.

दिल्ली-पंजाब का इंकलाब पूरे देश में फैलेगा- केजरीवाल

केजरीवाल ने संबोधन में कहा कि आज हमारे बच्चों को मेडिकल की शिक्षा लेने के लिए यूक्रेन में जाना पड़ता है, लेकिन हम ऐसा भारत बनाएंगे जहां बच्चों को यहां पर ही शिक्षा मिले. अरविंद केजरीवाल बोले कि दिल्ली-पंजाब का इंकलाब पूरे देश में फैलेगा. सारे महिलाएं, युवा और किसान आम आदमी पार्टी ज्वाइन करें. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी को मोबाइल रिपेयर की दुकान पर काम करने वाले शख्स ने हराया है. लोगों ने विश्वास जताया है, हमें इतना बहुमत मिला है जिससे डर भी लगता है. लेकिन अगर कोई आपको गाली दे, तो हमें उसे स्वीकार करना और सेवा की राजनीति करनी है.

मैं आतंकवाद नहीं, देश का सच्चा सपूत हूं- अरविंद केजरीवाल

यूक्रेन में फंसी पाक की छात्रा को भारत ने किया रेस्क्यू, पीएम मोदी को कहा थैंक्यू

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...

Gopalganj Education Department News: 5 प्रखंडों के शिक्षा अधिकारियों और कर्मियों...

Gopalganj Education Department News: शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए मांगे गए रिकॉर्ड समय पर जमा नहीं करने पर जिला शिक्षा विभाग...

Bihar Talent Search Test 2026: बिहार में छठी से 12वीं तक...

Bihar Talent Search Test 2026, पटना: बिहार के सरकारी स्कूलों सहित विभिन्न विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों को...