वाजपेयी सरकार ने झारखंड बनाया, सोरेन, और लालू प्रसाद की पार्टी ने इसे लूटा – सम्राट चौधरी
गिरिडीह: बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गिरिडीह में भाजपा की परिवर्तन यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जम कर हमले किये। उन्होंने कहा कि जिस झारखंड राज्य का गठन अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने कराया था, उसे हेमंत सोरेन, लालू प्रसाद और राहुल गांधी मिल कर लूट रहे हैं।
उन्होंने राज्य में भाजपा की सरकार बनाने की अपील की और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही इस राज्य को घुसपैठ, पेपर लीक, बेरोजगारी और जंगलों की लूट से बचा सकते हैं । झारखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही पेपर लीक के तमाम मामलों में सख्त कार्रवाई होगी। सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू प्रसाद उस समय मुख्यमंत्री थे जब झारखंड बिहार का हिस्सा था। उन्होंने राज्य की संपदा ही नहीं, पशुओं तक का चारा लूटा। बाद में झामुमो की सरकार में शामिल राजद झारखंड की बर्बादी और लूट का साझेदार बना रहा।
बिहार के उपमुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन और लालू प्रसाद ने झारखंड को आदिवासी जनकल्याण की जगह इसे घुसपैठिया कल्याण वाला राज्य बना दिया। हेमंत सोरेन सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगते हुए उन्होंने कहा कि इन्होंने प्रतिवर्ष पांच लाख नौकरी देने का वादा पूरा नहीं किया। युवाओं को नौकरी देने की जगह इन्होंने ऐसा नियम लागू किया कि दौड़ लगाते-लगाते युवाओं की मौत हो रही है। झारखंड में प्रतियोगिता परीक्षाओं के पेपर लगातार लीक हो रहे हैं। युवाओं को बर्बाद किया जा रहा है। एकेडमिक काउंसिल, जूनियर इंजीनियर, लैब असिस्टेंट, नगर पालिका, ग्रेजुएट लेवल की नौकरी और जेपीएससी के पेपर लीक हुए। सच तो यह है कि यहां पैसा लेकर पेपर बांटे जा रहे हैं।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- West Champaran में नाबालिग हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, 3 गिरफ्तार
विवेक रंजन की रिपोर्ट
Paper Leak Paper Leak Paper Leak Paper Leak
Paper Leak


















