पटना : बिहार में चुनावी बिगुल बजते ही सभी राजनीतिक पार्टियां एक्शन में आ गई है। कल यानी छह अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। बिहार में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे जो कि छह नवंबर और 11 नवंबर है जबकि मतगणना 14 नवंबर को होगी। चुनावी बिगुल बजते ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक्शन में आ गए हैं। उन्होंने अपने सरकारी आवास पर बड़ी बैठक बुलायी है। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा के साथ विजय कुमार चौधरी और अशोक चौधरी समेत कई लोग मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। उम्मीदवारों के नाम की घोषणा हो सकती है।

इस बार उम्मीदवारों का चयन पूरी पारदर्शिता और ग्राउंड सर्वे रिपोर्ट के आधार पर होगा – नीतीश कुमार
सीएम आवास स्थित एक अणे मार्ग में आयोजित बैठक के बाद सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस बार उम्मीदवारों का चयन पूरी पारदर्शिता और ग्राउंड सर्वे रिपोर्ट के आधार पर होगा। जिन विधायकों का प्रदर्शन कमजोर रहा है या जिनकी छवि विवादों में रही है, उनका टिकट इस बार कट सकता है। वहीं, पार्टी महिलाओं और युवाओं को अधिक अवसर देने की तैयारी में है। इसकी जिम्मेदारी विजय कुमार चौधरी और संजय झा को दी गई है।
यह भी देखें :
यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुजफ्फरपुर को दी 1333 करोड़ की सौगात, 22 विकास योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास
विवेक रंजन की रिपोर्ट
Highlights


