गर्मी शुरू होते ही गया फायर ब्रिगेड अलर्ट, 2 मिनट में निकलती है दमकल

गयाजी : गर्मी का मौसम शुरू होते ही गया में फायर ब्रिगेड पूरी तरह अलर्ट मोड में है। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर स्टेशन से महज दो मिनट के अंदर दमकल की गाड़ियां गंतव्य की ओर रवाना हो जाती हैं। जिले के सभी अनुमंडलों में छोटी-बड़ी मिलाकर पांच से छह गाड़ियां तैनात हैं, जो किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मौके पर पहुंचती हैं।

जिले में 30 दमकल गाड़ियां, दो हाइड्रोलिक शामिल

गयाजी जिले में कुल लगभग 30 छोटी-बड़ी दमकल गाड़ियां उपलब्ध हैं। इनमें 10 बड़ी, 18 छोटी और दो हाइड्रोलिक गाड़ियां शामिल हैं। एक 17 मीटर और दूसरी 22 मीटर की हाइड्रोलिक गाड़ी है, जो पांच से छह मंजिला इमारतों तक पहुंचने में सक्षम है। इनमें से एक हाइड्रोलिक गाड़ी बोधगया में और दूसरी गया जिले में तैनात है। 15 साल से अधिक पुरानी गाड़ियों का उपयोग नहीं किया जाता। जवानों को फायर सूट और हेलमेट भी उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे वे जरूरत पड़ने पर जलती आग में भी प्रवेश कर लोगों की जान बचा सकें।

Gaya Fire 1 22Scope News

कॉल आने पर सबसे पहले नाम, पता और थाना पूछा जाता है – कंट्रोल रूम में तैनात जवान श्वेता गुप्ता

गयाजी के स्वराजपुरी रोड स्थित फायर स्टेशन में कंट्रोल रूम में तैनात जवान श्वेता गुप्ता बताती हैं कि कॉल आने पर सबसे पहले नाम, पता और थाना पूछा जाता है। इसके बाद घंटी बजाई जाती है और मात्र दो मिनट में सभी जवान तैयार होकर दमकल गाड़ी लेकर निकल पड़ते हैं। आग बुझाकर लौटे सीनियर लीडर जवान अमरनाथ कुमार ने बताया कि अभी गांधी मैदान के पास एक दुकान में आग लगने की सूचना मिली थी, जिसे समय रहते काबू कर लिया गया। उन्होंने बताया कि पांच से छह जवानों की टीम हमेशा तैयार रहती है। बीच रास्ते में पानी खत्म होने की स्थिति में शहर के कई स्थानों पर पानी भरने की व्यवस्था है।

Gaya Fire 2 22Scope News

विभिन्न अनुमंडलों में भी गाड़ियां उपलब्ध है – फायर अधिकारी नवीन कुमार

फायर अधिकारी नवीन कुमार के अनुसार, जिले के विभिन्न अनुमंडलों में भी गाड़ियां उपलब्ध है। जिसमें बोधगया (4), गयाजी शहर (6), शेरघाटी (6), नीमचक बथानी (2) और टेकारी में पांच गाड़ियां शामिल है। संकीर्ण गली-मोहल्लों में आग लगने की स्थिति में छोटी गाड़ियों का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा फायर ब्रिगेड की टीम स्कूलों और कॉलेजों में मॉक ड्रिल कर लोगों को जागरूक भी करती है। जिले में कुल 206 से अधिक जवान, अधिकारी और कर्मचारी कार्यरत हैं, जिनमें लगभग 60 जवान गया शहर में तैनात हैं। पर्याप्त संसाधनों और तत्परता के साथ गया फायर ब्रिगेड गर्मी के मौसम में किसी भी आपदा से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Gaya Fire 22Scope News

गर्मी शुरू होते ही गया के फायर स्टेशन के सभी कर्मचारी और अधिकारी अलर्ट है

बहरहाल, गर्मी शुरू होते ही गया के फायर स्टेशन के सभी कर्मचारी और अधिकारी अलर्ट है। गयाजी में पर्याप्त संख्या में गाड़ी मौजूद हैं। जरूरत पड़ने पर मुख्यालय से भी गाड़ी मंगाई जा सकती है। हालांकि अभी तक उसकी जरूरत नहीं पड़ी है। गया जिले के सभी अनुमंडल में पर्याप्त संख्या में दमकल की गाड़ी है जहां घंटी बजने के बाद ही जो मिनट में सभी जवान रेडी होकर अपने गंतव्य निकल जाते हैं।

यह भी पढ़े : BIS स्टूडेंट्स चैप्टर द्वारा गया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में ‘स्टैंडर्डाइजेशन क्विज’ का सफल आयोजन, विद्यार्थियों में जागरूकता का संचार…

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!
    📢 Follow 22Scope Channel