औरंगाबाद में आशा कार्यकर्ता ने किया प्रदर्शन

औरंगाबाद : औरंगाबाद में अपनी नौ सूत्री मांगों को लेकर आज यानी शुक्रवार को आशा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने औरंगाबाद जिले के जम्होर पीएचसी परिसर में प्रदर्शन किया। जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि हमारा धरना प्रदर्शन कई दिनों से जारी है, लेकिन सरकार अपनी अड़ियल रवैया का परिचय देते हुए हमलोगों के साथ कोई वार्ता नहीं कर रही है। इसलिए हमारा लगातार आंदोलन जारी है। जब तक हमारी मांगों को नहीं पूरा किया जाएगा। तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा। आशा कार्यकर्ताओं ने सरकार से सरकारी कर्मीचारी का दर्जा देने और वेतनमान निर्धारित करने समेत अन्य मांग की।

https://22scope.com/open-challenge-to-the-government-of-asha-workers-otherwise-indefinite-strike/

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!