आशा कार्यकर्ताओं ने सड़क मार्च के साथ ही कलेक्ट्रेट के समक्ष किया प्रदर्शन

सासाराम : अपने नौ सूत्री मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने सड़क मार्च के साथ ही कलेक्ट्रेट सासाराम के समक्ष प्रदर्शन की। बताया गया की आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगे को लेकर आज सासाराम कलेक्ट्रेट गेट के समीप धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि 12 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है लेकिन सरकार उनकी मांगों पर विचार नहीं कर रहा है।

प्रदर्शनकारी आशा कार्यकर्ताओं ने बताया कि सरकार जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं करेगा तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार से मांग है कि मानदेय की राशि 10 हज़ार करने, सरकारी कर्मी का दर्जा देने आदि नौ सूत्री मांग को सरकार जबतक पूरी नहीं करेगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। कलेक्ट्रेट सासाराम में प्रदर्शन से पहले जीटी रोड सासाराम में आशा कार्यकर्ताओं की लंबी फेहरिस्त सड़क मार्च कर सरकार के विरुद्ध नारे भी लगाए।

https://22scope.com/troubled-by-water-logging-in-sasaram-people-blocked-the-road/

दयानन्द तिवारी कि रिपोर्ट

Bunti Khan Arrest: प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी...

Bunti Khan Arrest, धनबाद: कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान को गिरफ्तार करने के बाद धनबाद पुलिस ने उसे शहर की सड़कों...

Baliyapur Murder Case: बलियापुर में सिर कटी युवती की हत्या का...

Baliyapur Murder Case, धनबाद: बलियापुर थाना क्षेत्र में ढांगी पहाड़ी की तलहटी से मिले सिर कटे युवती के शव के मामले में पुलिस ने...

Hindi Sahitya Samagam Bihar: बिहार में होगा दो दिवसीय हिंदी साहित्य...

Hindi Sahitya Samagam Bihar, पटना: हिंदी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में दो दिवसीय हिंदी साहित्य समागम आयोजित करने का...