NDA में सीट शेयरिंग में कोई पेच नहीं – अशोक

पटना : ग्रामीण कार्य विभाग का पदभार ग्रहण करने के बाद जदयू कोटे से बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने आज एक बड़ा बयान दिया है। एनडीए में सीट शेयरिंग पर अशोक चौधरी ने कहा कि परेशानी का कोई मामला नहीं है। एनडीए राज्यों में सीट शेयरिंग अभी कहीं नहीं हुई है। सही समय पर घोषणा कर दी जाएगी।

वहीं सात निश्चय में को लेकर मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में विकास को पहुंचाने की कोशिश तेज हुई है।जो सड़को का निर्माण हुआ है वो 12 मासिक सड़क हो ये ख्याल हमलोगों को रखना है। पिछड़े दलित टोलों को हर हाल में कनेक्टिविटी मिले ये प्राथमिकता है। सीएम नीतीश कुमार के सपनों का बिहार बनना है।

तेजस्वी यादव के नीतीश कुमार के प्रति सॉफ्ट कॉर्नर दिखाने पर अशोक चौधरी ने कहा कि तेजस्वी तेजस्वी और लालू प्रसाद ने नीतीश कुमार पर व्यक्तिगत टिप्पणी की थी। तेजस्वी यादव ने शायद सर्वे किया होगा नीतीश कुमार पर व्यक्तिगत टिप्पणी से उनको नुकसान हो सकता है। इसी को लेकर इसलिए ऐसा बोल रहे हैं।

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) पेपर लीक पर तेजस्वी के आरोपों पर अशोक चौधरी ने कहा कि अभी पेपर लीक मामले की बात की पुष्टि नहीं हुई है। बीपीएससी खुद मामले को देख रहा है। जिनके सरकार में पेपर लीक हुए उनको बोलने का अधिकार नहीं है। हमारी सरकार ने हमेशा हर मामले में पारदर्शिता बरती है।

यह भी पढ़े : नीतीश के थका हुआ कहने पर अशोक का तंज, कहा- बेकार की बात करते हैं तेजस्वी

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

 

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...