Advertisment

मुलाकात पर अशोक चौधरी ने कहा- लालू-तेजस्वी पार्टनर है, लगा रहता है मिलना जुलना

पटना : बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने आज जदयू पार्टी कार्यालय में एक बड़ा बयान दिया है। सुबह सुबह सीएम नीतीश कुमार से लालू प्रसाद यादव और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के मुलाकात पर अशोक चौधरी ने कहा कि इसमें नया बता क्या है। लालू यादव के पार्टनर है नीतीश कुमार मिलते रहते है। पहले भी कई बार मिले हैं।

सीट शेयरिंग को लेकर मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि हमारे नेता नीतीश कुमार हमेशा कहते हैं कि सीटों को बटवारा जल्द से जल्द हो जाना चाहिए। अशोक चौधरी ने कहा कि जिस तरीके से भारतीय जनता पार्टी के नेता राम मंदिर को लेकर भी प्रचार प्रसार कर रहे हैं। भगवान राम को भी यह लोग छोड़ नहीं रहे हैं। इस परिस्थिति में हमलोग को भी अपने चुनाव के कामों में लग जाना चाहिए। हम लोग लगातार सीटों की बंटवारा को लेकर बात कर रहे हैं। जल्द ही सीट शेयरिंग का मामला क्लियर होगा।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सीएम नीतीश को लेकर एनडीए में वापसी वाले बयान पर बोले मंत्री अशोक चौधरी कहा कि हमको नहीं जानकारी की है कि अमित शाह ने ऐसा कुछ कहा है। चौधरी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि अमित शाह ने कभी नहीं कहा कि नीतीश कुमार के लिए दरवाजा बंद है। उन्होंने कहा कि अगर प्रस्ताव आएगा तब लेकिन हमलोग प्रस्ताव देंगे तब न। हमलोग तो प्रस्ताव दिए नहीं हैं।

अशोक चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार हमारे पार्टी के ब्रांड है। उनके कामों को लेकर हमलोग मैदान में उतरेंगे। वहीं राजद विधायक भाई वीरेंद्र के सीएम नीतीश कुमार को लेकर कहा था कि लालू यादव के कृपा से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने हैं। इस पर मंत्री चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार पद प्रदर्शक है। जो हमारे एलायंस में आता है। बीजेपी भी जब साथ में आई तो नीतीश कुमार के कामों को ही फॉलो किया। जो भी नीतीश कुमार के साथ आते है वो उनको फॉलो करते है। नीतीश कुमार ब्रांड है पार्टी में और हमारे भी ब्रांड है। जो हमारे नेता के साथ आते हैं वो नीतीश कुमार के कमिटमेंट पर काम करते हैं।

राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा पर बोले अशोक चौधरी ने कहा कि भगवान राम तो हमारे कण-कण में हैं। भगवान राम का मंदिर बनना अच्छी बात है लेकिन बेरोजगारी देश का बड़ा मुद्दा है इस पर बात होना चाहिए। ये तो सिर्फ भगवान राम का ब्रांडिंग कुछ लोगों के द्वारा किया जा रहा है। वहीं नीतीश कुमार को अयोध्या में जाने को लेकर कहा कि हमको कोई जानकारी नहीं है। नीतीश कुमार 21 तारीख को समस्तीपुर में मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करने जा रहे हैं।

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग की रेड से खुली...

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग ने राजधानी रांची में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए बड़ी कार्रवाई की है।...

JPSC CID Investigation: 8 घंटे की पूछताछ के बाद CID का...

JPSC CID Investigation: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में कथित गड़बड़ियों की जांच कर रही CID ने मामले में अपनी कार्रवाई तेज़ कर दी है।...

Khunti Mob Lynching Case: बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों का...

Khunti Mob Lynching Case: झारखंड के खूंटी ज़िले से एक घटना सामने आई है, जहां बकरी चोरी के शक में ग्रामीणों ने दो युवकों की...