अश्विनी चौबे ने सीएम नीतीश पर दिया विवादित बयान, कहा- नपुंसकता के हो गए शिकार

पटना : अश्विनी चौबे ने सीएम- केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने बिहार सरकार और

सीएम नीतीश कुमार पर विवादित बयान दिया है.

उन्होंने सीएम नीतीश को नपुंसक बता दिया.

केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने कैमूर के एक सभा में कहा कि मुख्यमंत्री नपुंसकता के शिकार हो गए हैं.

बिहार सरकार नपुंसक हो गई है. बिहार में आए दिन अपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं.

फिर से जंगल राज लौट आया है. अपराध अपने चरम सीमा पर है.

लेकिन, बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने से अपनी पीठ थपथपा रहे हैं.

ashwani choube1 22Scope News

बिहार में फिर से लौटा जंगलराज

अश्विनी चौबे ने कहा कि नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद पर से इस्तीफा दे देना चाहिए, क्योंकि बिहार में नीतीश कुमार ने दोबारा से जंगलराज लाने का काम किया है. मुख्यमंत्री बिहार को जंगलराज से मुक्ति दिलाने का भरोसा देकर सत्ता में आए थे. लेकिन, अब वह फिर से बिहार को जंगलराज की तरफ लेकर जा रहे हैं. केंद्रीय राज्य मंत्री ने बिहार के मुख्यममंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में एक बार फिर से जंगल राज की वापसी हो गई है. उन्होंने कहा कि सरकार संवेदनहीन हो गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस्तीफा देना चाहिए.

अश्विनी चौबे ने सीएम: ‘गुजरात-हिमाचल में जीत रही है भाजपा’

मुजफ्फरपुर के कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव के बारे में उन्होंने कहा कि वहां भाजपा को बढ़त मिली है. पार्टी जरूर वहां जीतने में कामयाब रहेगी. हिमाचल प्रदेश व गुजरात में चुनाव के दौरान मैंने भी प्रचार किया है, वहां एक बार फिर से भाजपा रिकार्ड सीट जीतकर सरकार बनाने में कामयाब होगी.

मानसिक अस्पताल में इलाज कराएं अश्वनी चौबे- जदयू एमएलसी संजय सिंह

केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे के नीतीश कुमार पर दिये बयान को लेकर जदयू ने नाराजगी जाहिर की है. जदयू एमएलसी संजय सिंह ने अश्वनी चौबे पर के बयान पर बोलते हुए कहा कि अश्वनी चौबे केंद्र में मंत्री है, उसके बाद भी ऐसा बयान दे रहे हैं. इससे तो साफ पता चलता है कि उन्हें मानसिक अस्पताल में इलाज करवाना चाहिए.

रिपोर्ट: राजीव कमल

Saffrn

Trending News

World Athletics Championship 2026: CCL पिपरवार के अमोल कांत मिश्रा भारतीय...

सीसीएल पिपरवार के वरिष्ठ कर्मी अमोल कांत मिश्रा का 26वीं विश्व मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ है। वे...

Visakhapatnam Steel Plant Accident: विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, पिघला...

Visakhapatnam Steel Plant Accident: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (RINL) के इस्पात संयंत्र में सोमवार को एक भीषण औद्योगिक दुर्घटना...

सम्राट कैबिनेट में लिया गया बड़ा फैसला, कुल 25 एजेंडों पर...

पटना : बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक समाप्त हो गई है। इस बैठक को बेहद खास...

जमीनी विवाद में चाकूबाजी, 4 घंटे के अंदर पुलिस ने 3...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के शिकारगंज थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हुई खूनी झड़प में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए...

मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा- फिल्म नीति में बिहार के कलाकारों...

पटना : कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार से फिल्म अभिनेता कुमार कन्हैया सिंह ने आज पटना स्थित आवास पर शिष्टाचार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img