अपराधी को पकड़ने गए ASI की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

अररिया : बिहार के अररिया से एक बड़ी खबर निकलकर आ रही है। अपराधी अमनोल यादव को पकड़ने गए एएसआई राजीव मल्ल की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। फुलकाहा बाजार में पुलिस बुधवार की देर रात छापेमारी करने गई थी। जिसमें फुलकाहा थाना के एएसआई राजीव मल्ल की मौत हो गई। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है। एएसआई राजीव मल्ल मुंगेर के रहने हैं। इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में रखा गया है। खुद पुलिस अधीक्षक (SP) अंजनी कुमार पहुंचे, उन्होंने एएसआई के शव को देखा।

SP अंजनी कुमार ने कहा- धक्का-मुक्की हुई, अचेत अवस्था में गिरे ASI, अस्पताल में मौत

अररिया के एसपी अंजनी कुमार ने बताया कि पीट-पीटकर हत्या की बात नहीं है। फुलकाहा थाना क्षेत्र में लक्ष्मीपुर पंचायत है। एक अपराधी अनमोल यादव है जो नरपतगंज का रहने वाला है। उसके आने की सूचना थी। उसी सूचना पर फुलकाहा थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस रात में छापेमारी करने के लिए गई थी। एसपी ने कहा कि छापेमारी के दौरान अनमोल यादव को पकड़ भी लिया गया था। पकड़ने के बाद ग्रामीण जो उसके सहयोगी थे वे जुट गए। वे लोग जबरदस्ती छुड़ा ले गए। इसी क्रम में पुलिस से धक्का-मुक्की हुई। एएसआई राजीव मल्ल अचेत अवस्था में होकर गिर गए। तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई।

Araria ASI Maut 1 22Scope News
SP अंजनी कुमार ने कहा- धक्का-मुक्की हुई, अचेत अवस्था में गिरे ASI, अस्पताल में मौत

ASI का पार्थिव शरीर पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, DM-SP ने दी श्रद्धांजलि

अररिया के फुलकाहा थाने मे पदस्थापित एएसआई की राजीव रंजन की मौत के बाद उनके पार्थिव शरीर को अररिया पुलिस लाइन लाया गया। जहां अररिया डीएम अनिल कुमार और एसपी अंजनी कुमार के अलावा पुलिस के पदाधिकारी और कर्मियों ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं मृतक एएसआई के शरीर को पटना के लिए रवाना कर दिया गया है। इस मौके पर उनके परिजन भी मौजूद रहे जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। इस मौके पर अररिया डीएम अनिल कुमार ने बताया कि बहुत ही दुखद घटना है और इस मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिससे आवश्यक पूछताछ की जा रही है। डीएम ने कहा कि इस घटना पर अप्रत्याशित कार्रवाई की जाएगी ताकि ऐसे सामाजिक लोगों में एक संदेश जाए।

Araria ASI Maut DM 22Scope News
ASI का पार्थिव शरीर पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, DM-SP ने दी श्रद्धांजलि

यह भी पढ़े : व्यापारी से लूट का खुलासा, हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार…

यह भी देखें :

मंटू भगत की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

INDI गठबंधन की बैठक पर मंत्री श्रवण का तंज, कहा- करते...

पटना : बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री व जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार ने कल यानी आठ जून...

मोबाइल लुटेरा गिरोह का सदस्य हथियार के साथ गिरफ्तार

बांका : बांका जिले के अमरपुर थाना की पुलिस ने एक मोबाइल लुटेरा गिरोह के सदस्य को एक देशी पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस, एक...

मुर्गा रखने के विवाद में बुजुर्ग दंपती की पिटाई, Video वायरल

बेगूसराय : जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र के गोरापुर गांव में घर के समीप मुर्गा रखने को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष द्वारा...

6 साल के मासूम की रहस्यमयी मौत, स्कूल के शौचालय के...

मधेपुरा : बिहार के मधेपुरा जिले से एक बेहद दर्दनाक और हैरान करने वाली घटना सामने आई है। मुरलीगंज थाना क्षेत्र के खारी गांव...

जहरीली शराबकांड : एक्शन में मोतिहारी पुलिस, UP से बड़े शराब...

मोतिहारी : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से गिरफ्तार हुआ फरार तस्कर पूर्वी चंपारण में शराब सप्लाई नेटवर्क से जुड़ा था। आरोपी जहरीली शराबकांड के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img