Asia cup 2025: भारत को लगा पहला झटका, शुभमन गिल आउट

Asia cup 2025: एशिया कप 2025 के छठे मुकाबले में आज भारत और पाकिस्तान की टीमें दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में आमने-सामने हैं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 127 रन बनाए, और भारत को जीत के लिए 128 रनों का लक्ष्य दिया है। इसके जवाब में भारत ने 1 विकेट खोकर तीन ओवर में 33 रन बन लिया है। भारत ने एकमात्र विकेट शुभमन गिल के रूप में खोया है।

Asia cup 2025: भारत की शानदार गेंदबाजी

भारतीय गेंदबाजों ने एक बार फिर अपना दमखम दिखाया और पाकिस्तान की बल्लेबाजी को पूरी तरह से जकड़ दिया। कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए। वहीं जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल को 2-2 विकेट मिले। हार्दिक पंड्या ने पारी की पहली ही गेंद पर विकेट लेकर शुरुआत धमाकेदार की।

Asia cup 2025: पाकिस्तान की शुरुआत खराब

पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। पहली गेंद पर ही सैम अयूब (0) आउट हुए। हार्दिक की गेंद पर बुमराह ने कैच पकड़ा। 6 रन के स्कोर पर पाक को दूसरा झटका लगा। मोहम्मद हैरिस को बुमराह ने आउट किया। हालांकि, फरहान (40) ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन उन्हें कुलदीप यादव ने 17वें ओवर में चलता किया। अंत में शाहीन अफरीदी ने 16 गेंदों में नाबाद 33 रन बनाकर पाकिस्तान को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

Shravani Mela 2026 Deoghar: AI तकनीक के साथ होगा हाईटेक सुरक्षा...

Shravani Mela 2026 Deoghar: बिहार और झारखंड के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के बीच देवघर में एक अंतर-राज्यीय समन्वय बैठक हुई। इसका मकसद राज्य...

Jamshedpur Blood Donation Camp: जमशेदपुर में रक्तदान शिविर में उमड़ी भीड़,...

Jamshedpur Blood Donation Camp: जमशेदपुर में 'छत्तीसगढ़ी एकता साहू परिवार' ने समाज सेवा के मकसद से रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में बड़ी...

Chatra Mukhiya Bribery Case: वायरल वीडियो के बाद मुखिया संघ अध्यक्ष...

Chatra Mukhiya Bribery Case: चतरा जिले के प्रतापपुर ब्लॉक से जुड़े एक मामले में, ज़िला प्रशासन ने टंडवा पंचायत के मुखिया और मुखिया संघ...