Tuesday, October 14, 2025
Loading Live TV...

Latest News

Hazaribagh Land Scam: आरोपी Vinay Singh की पत्नी Snigdha Singh से भी पूछताछ करेगी ACB , IAS Vinay Chaube पर भी जांच का शिकंजा

हजारीबाग भूमि घोटाला केस में एसीबी अब कारोबारी विनय सिंह की पत्नी स्निग्धा सिंह से पूछताछ करेगी। IAS विनय चौबे पर भी जांच की आंच तेज हुई।Hazaribagh Land Scam : झारखंड के चर्चित हजारीबाग भूमि घोटाला मामले में एसीबी (Anti Corruption Bureau) की जांच का दायरा और बढ़ गया है। गिरफ्तार ऑटोमोबाइल कारोबारी विनय सिंह की पत्नी स्निग्धा सिंह से भी अब पूछताछ की जाएगी। एसीबी ने उन्हें नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है। मामले से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, एसीबी द्वारा दर्ज प्राथमिकी में स्निग्धा सिंह को सह-आरोपी बनाया गया है, क्योंकि जिस जमीन को लेकर यह मामला दर्ज...

Chhavi Ranjan Bail News: 29 महीने बाद जेल से बाहर आए रांची के पूर्व DC Supreme Court ने दी जमानत, चेहरे पर दिखा...

रांची के पूर्व DC छवि रंजन को सुप्रीम कोर्ट से 29 महीने बाद जमानत मिली। जेल से रिहा होने पर चेहरे पर सुकून, पत्नी ने मिठाई खिलाकर स्वागत किया।Chhavi Ranjan Bail News रांची : सेना के कब्जे वाली बरियातू की जमीन की खरीद-बिक्री से जुड़े चर्चित मामले में जेल में बंद रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन को आखिरकार 29 महीने बाद राहत मिल गई। सोमवार को वे सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार, होटवार से रिहा हो गए। रिहाई के समय का दृश्य काफी भावनात्मक रहा। उनकी पत्नी मिठाई लेकर जेल के बाहर पहुंचीं...

Ghatsila Bypoll 2025: रामदास सोरेन के बेटे Somesh ने Nomination Form खरीदा, बोले- “पार्टी के कहने पर लिया

घाटशिला उपचुनाव 2025 में झामुमो नेता स्व. रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश ने नामांकन पत्र खरीदा। बोले— पार्टी के कहने पर लिया, निर्दलीय अफवाह बेबुनियाद।घाटशिला उपचुनाव में झामुमो की रणनीति स्पष्ट—सोमेश सोरेन के नाम पर सहानुभूति और जनाधार दोनों साधने की कोशिश। भाजपा-आजसू भी मैदान में सक्रिय।Ghatsila Bypoll 2025 : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी कर दी गई। इसी के साथ चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। झामुमो के संभावित प्रत्याशी और स्वर्गीय पूर्व मंत्री रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश सोरेन ने नामांकन पत्र खरीदा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्चा उन्होंने पार्टी के कहने पर ही...

Asia Cup Hockey 2025 : राजगीर में आज से होगा शुरू, भारत के सामने चीन

राजगीर : बिहार के राजगीर में आज यानी 29 अगस्त से हीरो पुरुष एशिया कप हॉकी-2025 का आगाज होने जा रहा है। यह टूर्नामेंट मेजर ध्यानचंद की जयंती पर आयोजित राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर शुरू होगा। एशिया के आठ टॉप हॉकी देश भारत, जापान, चीन, कजाखस्तान, मलेशिया, कोरिया, बांग्लादेश और चीनी ताइपे इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं।

DIARCH Group 22Scope News

राजगीर तैयार, सुविधाओं का रखा गया पूरा इंतजाम

राजगीर स्थित अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर में सभी मैच खेले जाएंगे। एतिहासिक नगरी राजगीर के विभिन्न होटलों में विदेशी और अन्य टीमों के लिए ठहरने की पूरी व्यवस्था की गई है। भारतीय टीम खेल परिसर में ही ठहरेगी। आयोजन स्थल पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। फाइनल मुकाबला सात सितंबर को खेला जाएगा। इस एशिया कप का महत्व इसलिए भी है क्योंकि यह 2026 हॉकी विश्व कप के लिए क्वालीफायर भी है। पिछले 11 संस्करणों में दक्षिण कोरिया सबसे सफल टीम रही है, जिसने पांच बार खिताब जीता है। वहीं भारत ने 2003, 2007 और 2017 में तीन बार यह खिताब जीता है। पाकिस्तान ने भी 1982, 1985 और 1989 में तीन बार खिताब अपने नाम किया।

मुफ्त टिकट में मिलेगा हॉकी का मजा

आपको बता दें कि हॉकी इंडिया ने घोषणा की है कि राजगीर में होने वाले सभी मैचों में प्रवेश निःशुल्क होगा। हॉकी फैंस www.ticketgenie.in या हॉकी इंडिया ऐप पर जाकर अपने टिकट के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। प्रक्रिया पूरी होने के बाद वर्चुअल टिकट मिलेगा। इसका उद्देश्य है कि लोग बिना किसी खर्च के विश्वस्तरीय हॉकी का आनंद ले सकें और खेल को ज्यादा लोकप्रिय बनाया जा सके।

Asia Cup Hockey 2 22Scope News

पूल मैच और उद्घाटन मुकाबले

वहीं टूर्नामेंट में कुल 24 मैच होंगे। पहले दिन यानी शुक्रवार को चार मैच खेले जाएंगे। भारत को पूल-ए में जापान, चीन और कजाखस्तान के साथ रखा गया है। भारतीय टीम का पहला मैच चीन के खिलाफ होगा, उसके बाद 31 अगस्त को जापान और एक सितंबर को कजाखस्तान के खिलाफ मैच खेला जाएगा। पूल-बी में मलेशिया, कोरिया, बांग्लादेश और चीनी ताइपे की टीमें शामिल हैं। उद्घाटन मैच मलेशिया और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच दक्षिण कोरिया और चीनी ताइपे के बीच होगा।

यह भी देखें :

हॉकी के संदेश को देशभर में फैलाने के लिए ‘ट्रॉफी गौरव यात्रा’ निकाली गई थी

दरअसल, हॉकी के संदेश को देशभर में फैलाने के लिए ‘ट्रॉफी गौरव यात्रा’ निकाली गई थी, जो आज 29 अगस्त को राजगीर पहुंचेगी। बिहार के लिए यह पहली बार है जब पुरुष एशिया कप हॉकी का आयोजन हो रहा है। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह सीईओ रवींद्रन शंकरण ने कहा कि यह आयोजन राज्य में अंतरराष्ट्रीय खेलों की मेजबानी की क्षमता को दिखाएगा। साथ ही पर्यटन, कला और संस्कृति के क्षेत्र में बिहार की वैश्विक पहचान को मजबूत करेगा।

Asia Cup Hockey 1 22Scope News

अत्यंत प्रसन्नता की बात है कि बिहार पुरुष हॉकी एशिया कप-2025 की मेजबानी कर रहा है – प्रधानमंत्री

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर लिखा है कि यह अत्यंत प्रसन्नता की बात है कि बिहार पुरुष हॉकी एशिया कप-2025 की मेजबानी कर रहा है। हाल के दिनों में बिहार ने एक जीवंत खेल केंद्र के रूप में अपनी पहचान बनाई है। जिसमें खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025, एशिया रग्बी यू20 सेवंस चैम्पियनशिप 2025, आईएसटीएएफ सेपकटकरा विश्व कप 2024 और महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 जैसे प्रमुख टूर्नामेंटों की मेजबानी की गई है। यह निरंतर गति बिहार के बढ़ते बुनियादी ढांचे, जमीनी स्तर के उत्साह और विविध खेल विषयों में प्रतिभाओं को पोषित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

यह भी पढ़े : हीरो एशिया कप-2025 : 29 अगस्त से राजगीर में शुरू होगा महामुकाबला

Related Posts

दूसरे चरण के मतदान के लिए 122 सीटों पर नामांकन की...

दूसरे चरण के मतदान के लिए 122 सीटों पर नामांकन की अधिसूचना आज होगी जारी, मतदाता जागरूकता के लिए पटना जिला प्रशासन ने निकाली...

Bihar Weather Update 13 Oct 2025

Bihar Weather Update 13 Oct 2025 -पटना, 13 अक्टूबर 2025: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि बिहार में मॉनसून की विदाई अब...

Bihar Election 2025: HAM ने अपने चार उम्मीदवारों के नाम का...

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर एनडीए (NDA) में सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय हो गया है। नई दिल्ली में हुई मैराथन...
146,000FansLike
25,000FollowersFollow
628FollowersFollow
632,000SubscribersSubscribe
WhatsApp Join our WhatsApp Channel