Advertisement
Advertisement

बिहार चुनाव 2025: दिल्ली में NDA सीट शेयरिंग पर बीजेपी की अहम बैठक फाइनल लिस्ट पर लगेगी मुहर

बिहार चुनाव 2025: दिल्ली में NDA सीट शेयरिंग पर बीजेपी की अहम बैठक फाइनल लिस्ट पर लगेगी मुहर

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : बिहार एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर जारी उहापोह पर विराम लग गया है । आज में बीजेपी कोर ग्रुप की अहम बैठक में इसके औपचारिक एलान होने की संभावना है । जानकारी के अनुसार एनडीए में सीटों को लेकर घटक दलों में सहमति बन गई है । जिसको लेकर दिग्गज नेताओं का दिल्ली पहुँचना शुरू हो गया है ।

Goal 7 22Scope News

BJP कोर ग्रुप की अहम बैठक में लगेगी मुहर

दिल्ली स्थिति जे पी नड्डाआवास पर बीजेपी कोर ग्रुप की अहम बैठक बुलाई गई है । बैठक में बीजेपी के शीर्ष नेता अमित शाह , जेपी नड़्डा सहित बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, सम्राट चौधरी , मंगल पांडे आदि मौजूद रहेंगे । इसको लेकर कल ही सभी दिल्ली पहुँच गये हैं । संभावना है कि इसी बैठक के बाद उम्मीदवारों की अंतिम लिस्ट पर मुहर लग सकती है ।

G1F6NzYW0AAZ3FK 22Scope News

जेडीयू 120, बीजेपी 101 सीटों पर लड़ सकती है चुनाव

सुत्रों के अनुसार जेडीयू को 102 और बीजेपी 101 सीटें मिलने की संभावना है । वहीं चिराग पासवान की लोजपा(आर) दीतनराम मांझी की “हम” और उपेन्द्र कुशवाहा की रालोमो को भी सम्मानजनक सीटें दी जायेगी ।
गौरतलब हो कि घटक दलों खास कर लोजपा (आर) और हम पार्टी के नेताओं के साथ कई दौर की वार्ता के बाद सीटों पर सहमति बनने की स्थिति बनी है । जेडीयू की तरफ से सीटों पर सहमति बनाने हेतु बीजेपी को ही यह जबाबदेही दी गई है ।

जेडीयू के कई विधायकों का पत्ता कट सकता है

इधर सीटों के गणित बैठाने के फेर में जेडीयू के छङ सिटिंग विधायकों के टिकट कटने की संभावना जताई जा रही है । इनमें से दो विधायकों ने राजद का दामन थाम लिया है । ऐसे विधायकों की गतिविधियां पार्टी लाईन के खिलाफ माना गया था ।

ये भी पढ़े :  चुनाव से पहले नीतीश-चिराग को लगा तगड़ा झटका, JDU के 3 बड़े नेता RJD में हुए शामिल

 

Commercial Advertisment

Radha Govind Samvad Launch: मंत्री योगेंद्र महतो ने किया ‘राधा गोविन्द...

Radha Govind Samvad Launch, रामगढ़: झारखंड में पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई पहल की शुरुआत हुई है। राधा गोविन्द शिक्षा एवं स्वास्थ्य संस्था...

Dhanwar UCO Bank Robbery: 10 लाख से ज्यादा की रकम लूटे...

Dhanwar UCO Bank Robbery: जिले के धनवार थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दिनदहाड़े यूको बैंक को निशाना बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया।...

Jamtara Cyber Crime Arrest: जामताड़ा में साइबर ठगी का नया तरीका...

Jamtara Cyber Crime Arrest: झारखंड के जामताड़ा में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...