राजगीर : राजगीर में आयोजित महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2024 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने पहले मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए मलेशिया को 4-0 से हराया। भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए संगीता कुमारी ने दो जबकि प्रीति दुबे और उदिता ने एक-एक गोल किए। बिहार के राजगीर में खेले गए मैच में दूसरे क्वार्टर को छोड़ दे तो भारत ने अन्य तीनों क्वार्टर में गोल दागे। भारत ने पहले क्वार्टर में एक गोल किया। इसके बाद उसने तीसरे क्वार्टर में दो और चौथे क्वार्टर में एक गोल दागा। हालांकि, मलेशिया के खिलाफ भारत का गोल अंतर और ज्यादा हो सकता था लेकिन उसके खिलाड़ियों की पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलने में नाकामी सामने आई। भारत को पूरे मैच के दौरान 13 पेनाल्टी कॉर्नर मिले लेकिन उसके खिलाड़ी सिर्फ तीन को ही गोल तब्दील कर पाई। आज शाम को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसका विधिवत उद्घाटन किया था।
यह भी पढ़े : वूमेन एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी : CM नीतीश कुमार ने गुब्बारा उड़ाकर किया उद्घाटन
यह भी देखें :


