Commercial Advertisment

उपेंद्र से ही पूछिए और उन्हीं की बात को छापिये: नीतीश

PATNA: नीतीश कुमार और उपेंद्र कुशवाहा में लगता है इन दिनों बन नहीं रही है. एक ओर उपेंद्र कुशवाहा लगातार जेडीयू विरोधी बयान दे रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर नीतीश कुमार भी उपेंद्र कुशवाहा से कन्नी काटते दिख रहे हैं. पिछले कुछ दिनों से उपेंद्र कुशवाहा के बीजेपी से नजदीकियां बढ़ने के बाद सियासी सरगर्मी भी बढ़ गई है. इस बाद उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान आया है, जेडीयू के बड़े नेता बीजेपी के संपर्क में है.

nitish kumar 3 22Scope News

अब उपेंद्र कुशवाहा से कद में बड़े नेता तो उपेंद्र कुशवाहा और ललन सिंह ही हैं. ऐसें में सीधा इशारा नीतीश कुमार और ललन सिंह पर ही जाता है. इस सवाल के जवाब में नीतीश कुमार ने कन्नी काट ली और मीडिया से बोले उन्हीं से पूछिये और उन्हीं की बातों को छापिये. हम सब लोग इन चीजों को नहीं देखते हैं. उपेंद्र कुशवाहा जो बोल रहे हैं वो उन्हीं से पूछिए और उन्हीं की बात को छापिये. जो मन करे वह बोले और वही छपे.

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा था बीजेपी के संपर्क में जेडीयू के बड़े नेता

upendra kushwaha 4 22Scope News

एम्स दिल्ली में उपेंद्र कुशवाहा से बीजेपी नेताओं के मुलाकात के बाद आए अटकलों के बाद वे खुद मीडिया से रुबरु हुए. उन्होंने बीजेपी में शामिल होने की बात की पुष्टि तो नहीं की लेकिन दूसरे बड़े नेताओं के बीजेपी से संपर्क का तीर जरुर फेंक दिया. और इस तीर के निशाने पर सीधे नीतीश कुमार और ललन सिंह हैं.

बीजेपी ने किया उपेंद्र कुशवाहा के बयान का समर्थन

arvind singh 4 22Scope News

बीजेपी ने भी उपेंद्र कुशवाहा के बयान का समर्थन किया है.

प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी के विचारधारा

का समर्थन करने वाले जेडीयू के नेता बीजेपी के संपर्क में हैं.

उन्होंने कहा कि गठबंधन के बड़े-बड़े नेता भारतीय जनता पार्टी

की नीतियों और सिद्धांतों से प्रभावित होकर हमारे संपर्क में है.

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवाद की

राजनीति करने वाले जो भी अपराध और भ्रष्टाचार का

विरोध करने वाले हो ऐसे लोगों का भारतीय जनता पार्टी में स्वागत है.

रिपोर्ट: प्रणव राज

National Junior Kabaddi Championship: आखिरी रेड में पलटा पूरा खेल! दिल्ली...

National Junior Kabaddi Championship, पटना: पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर हॉल में आयोजित 52वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप के दूसरे दिन सोमवार को...

Patna Fake Bisleri Water Raid: पटना में पानी के नाम पर...

Patna Fake Bisleri Water Raid: राजधानी में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के नाम पर कथित अनियमितताओं और मानकहीन पानी की बिक्री के खिलाफ खाद्य संरक्षा...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: गोबरसही-डुमरी में कैसे हुआ भीषण गैस...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार दोपहर PNG गैस पाइपलाइन में रिसाव के बाद जोरदार विस्फोट हो गया। सदर थाना...