नोटिस के बाद फिर सुधाकर सिंह ने नीतीश कुमार पर किया हमला

राजद विधायक ने सीएम नीतीश कुमार को बताया छोटे कद वाला नेता

17 सालों में नीतीश कुमार चार बार छोड़ा कुर्सी, लेकिन नहीं बदला व्यक्ति

आरा : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ पूर्व कृषि मंत्री व राजद विधायक सुधाकर सिंह का बयानबाजी कम नहीं हो रहा है. जबकि पार्टी के ओर से नीतीश कुमार के खिलाफ बयानबाजी को लेकर नोटिस थमाकर 15 दिनों में जवाब मांगा है. लेकिन उनपर इस नोटिस का कोई असर नहीं हुआ है. उन्होंने एक बार फिर सीएम नीतीश पर बड़ा हमला किया है. सुधाकर सिंह ने आरा के शाहाबाद में शौर्य दिवस के कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार को छोटे कद वाला नेता बताया.

शौर्य दिवस कार्यक्रम में सुधाकर सिंह ने नीतीश सरकार पर किया हमला

दरअसल महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि के पर शौर्य दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में पूर्व कृषि मंत्री और राजद विधायक सुधाकर सिंह सहित कई अन्य लोग पहुंचे. शौर्य दिवस के मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए सुधाकर सिंह ने एक बार फिर किसानों की हालत और कृषि समस्याओं पर चिंता जाहिर की, और नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला.

sudhakar singh1 1 22Scope News

विशेष राज्य के नाम पर कटोरा लेकर भीख मांग रहे सीएम नीतीश

सुधाकर सिंह ने बिहार में कृषि कानून लागू करने और कृषि मंडी कानून को किसान हित में लाने की मांग की. उन्होंने बिना नाम लिए महागठबंधन के मुखिया और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर विशेष राज्य के नाम पर रोज दल बदलने वाला बताया. दिल्ली के सरकार के सामने कटोरा लेकर भीख मांगने का हवाला देते हुए कहा कि पिछले 17 सालों में एक व्यक्ति के द्वारा चार बार कुर्सी छोड़ा गया और 4 बार गठबंधन बदला गया लेकिन व्यक्ति वही रहा और पद भी वही रहा केवल गठबंधन बदलते रहा और नहीं बदली तो सिर्फ बिहार की तकरीर.

हमने अपने नीति और सिद्धांतों से नहीं किया समझौता- सुधाकर सिंह

सुधाकर सिंह ने महागठबंधन के मुखिया और मुख्यमंत्री पर राजद के नीति सिद्धांत और विचार से कोई सहमति नहीं होने का आरोप लगाते हुए केवल उन्हें सत्ता उनके हाथ में होने की मंशा को भी व्यक्त किया. सुधाकर सिंह ने कहा कि जब भी वो किसानों की हित में कुछ भी बोलते थे तो उन पर सत्ता में बैठे शीर्ष लोगों के द्वारा दबाव देकर चुप रहने की बात कही जाती रही. लेकिन वो कभी भी अपने नीति और सिद्धांतों से समझौता नहीं किया. बेबाकी से हर बात को रखते चले आए.

सिर्फ जन आंदोलन से डरती हैं सरकार

सुधाकर सिंह ने आम जनता से अपने हक की लड़ाई जन आंदोलन के तहत लड़ने की बात कही. उन्होंने कहा कि अगर 13 दिन लोग धरने पर बैठ जाएं तो कृषि के साथ-साथ अन्य सभी समस्याओं का समाधान हो जाएगा. क्योंकि सरकारें डरती हैं तो सिर्फ जन आंदोलन से. बांकी वह किसी से नहीं डरती है. क्योंकि उनके पास अपनी अटूट ताकत होती है. सुधाकर सिंह एक के बाद एक मुद्दे को लेकर सरकार और महागठबंधन के साथ-साथ केंद्र सरकार पर भी हमला बोलते हुए नजर आए.

रिपोर्ट : राजीव कमल

Gumla Digital Crop Survey: गुमला के किसानों के लिए अहम खबर!...

Gumla Digital Crop Survey: जिले में फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने की तैयारी...

Dhanbad Market Committee Rent Hike: धनबाद के 436 दुकानदारों पर बढ़ेगा...

Dhanbad Market Committee Rent Hike, धनबाद: धनबाद कृषि उत्पादन बाजार समिति में कारोबार करने वाले दुकानदारों को अब दुकान के किराये के लिए पहले...

Ranchi Cyber Crime: रांची में किराये के मकान से चल रहा...

Ranchi Cyber Crime, रांची: राजधानी रांची में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को पंडरा थाना क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान...