पटना : देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से हो रही है। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम, असम और पुडुचेरी में हुए चुनाव की मतगणना हो रही है। बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते दिख रही है। जबकि केलरम में यूडीएफ की सरकार बनती दिख रही है जबकि एक राज्य में बचे लेफ्ट पूरी तरह खत्म हो रही है। वहीं तमिलनाडु में सबसे बड़ा उलटफेर होती दिख रही है। तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रसिद्ध तमिल अभिनेता और राजनेता सी जोसेफ विजय (थलपति विजय) की पार्टी बड़ा उलटफेर करती दिख रही है।
भारत निर्वाचन आयोग का आंकड़ा
भारत निर्वाचन आयोग आयोग के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में बीजेपी (144) और टीएमसी (76) सीटों पर आगे चल रही है। असम में बीजेपी (79) और कांग्रेस (24) पर आगे चल रही है। पुडुचेरी में एनडीए (20) और कांग्रेस (7) और अन्य (3) सीटों पर आगे चल रही है। तमिलनाडु में टीवीके (109), एडीएमके (62) और डीएमके (41) आगे चल रही है। जबकि केलरम में कांगेस (57), सीपीआई-एम (29), आईयूएमएल (22) और सीपीआई 11 सीटों पर आगे चल रही है।
यह भी देखें :
यह भी पढ़े : Bhabanipur Seat Update 2026: भवानीपुर में Mamata Banerjee पीछे, बंगाल चुनाव में बढ़ी सियासी हलचल
Highlights







