Advertisment

बंगाल, असम व पुडुचेरी में अभूतपूर्व विजय पर बिहार BJP प्रदेश कार्यालय में जमकर मना जश्न

‎पटना : पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भाजपा और एनडीए की अभूतपूर्व और ऐतिहासिक जीत के बाद बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में जमकर जश्न मनाया गया। इस जीत की खुशी में प्रदेश कार्यालय में मिठाइयां और झालमुड़ी बांटी गईं और कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर आतिशबाजी की गई।

मतगणना में इन राज्यों में BJP की बढ़त की खबर मिलते ही प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जुट गए और जश्न मनाया

मतगणना में इन राज्यों में भाजपा की बढ़त की खबर मिलते ही बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जुट गए और जश्न मनाया। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा सहित भाजपा के कई एमएलए, विधान पार्षद भी जश्न में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं में इस जीत को लेकर उत्साह देखा गया।

Bihar BJP 1 22Scope News

BJP प्रदेश कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इन राज्यों में मिली सफलता का जमकर जश्न मनाया

भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इन राज्यों में मिली सफलता का जमकर जश्न मनाया। बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और ‘भारत माता की जय’ ‘ जय श्रीराम’ के नारे लगाए। इस जीत के बाद कार्यकर्ताओं ने झालमुड़ी खिलाकर भी एक दूसरे को बधाई दी। कार्यकर्ताओं में इस दौरान जोश चरम पर रहा।

Bihar BJP 2 22Scope News

प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी जश्न में शामिल हुए और कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाई

बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी जश्न में शामिल हुए और कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाई। उंन्होने आज के दिन को ऐतिहासिक दिन बताते हुए कहा कि राज्य की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक ‘विकसित बंगाल’ चाहती है। उन्होंने कहा कि यह मात्र एक चुनावी सफलता नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, गृह मंत्री अमित शाह की चुनावी रणनीति, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के कुशल संगठनात्मक मार्गदर्शन और हमारे कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का सजीव प्रमाण है।

Bihar BJP 4 22Scope News

‘यह जीत कार्यकर्ताओं के तप, त्याग और समर्पण की परिणति है’

उन्होंने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं के तप, त्याग और समर्पण की परिणति है। यह विजय स्पष्ट संदेश देती है कि जनता का विश्वास केवल भाषणों और नारों से नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण, सत्यनिष्ठा और कर्मठता से अर्जित होता है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण की राजनीति को देखा है, वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के संगठनात्मक कौशल ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, नई दिशा और नया आत्मविश्वास संचारित किया है। इसी नेतृत्व और परिश्रम के समन्वय ने बंगाल की धरती पर परिवर्तन के कमल को खिलाया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने यह सिद्ध कर दिया है कि वह अब तुष्टिकरण, भय और भ्रम की राजनीति से ऊपर उठकर विकास, विश्वास और परिवर्तन के पथ पर आगे बढ़ना चाहती है। यह जीत मात्र एक विजय का प्रतीक नहीं, बल्कि उन करोड़ों देशवासियों की आकांक्षाओं का प्रतीक है, जो राष्ट्रहित, विकास और सुशासन में अपना भविष्य देखते हैं।

Bihar BJP 3 22Scope News

BJP प्रदेश अध्यक्ष ने इस जीत को हमारी विचारधारा, हमारे संस्कार, हमारे मूल्यों और राष्ट्र प्रथम की भावना की विजय बताया

‎भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने इस जीत को हमारी विचारधारा, हमारे संस्कार, हमारे मूल्यों और राष्ट्र प्रथम की भावना की विजय बताया। उन्होंने खासकर पश्चिम बंगाल की जीत पर कहा कि जनता ने जिस बदलाव की अपेक्षा की थी, आज वह समय आ गया है। अब बंगाल भारत की गति के साथ विकास की यात्रा में शामिल होकर चलेगा। एक समय लगता था कि बंगाल भारत के साथ लगभग 20 साल पीछे है। अब वह समय खत्म होने जा रहा है। सांस्कृतिक राजधानी में अब विकास की हवा बहेगी। ‎भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने पश्चिम बंगाल, असम, पुडुचेरी सहित पांचों राज्यों की जनता और समर्पित कार्यकर्ताओं और प्रत्येक समर्थको के प्रति आभार व्यक्त किया। इस जश्न में पूर्व मंत्री रमा निषाद, एमएलसी देवेश कुमार, मुख्यालय प्रभारी अरविंद शर्मा सहित प्रदेश पदाधिकारी और हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

 

यह भी पढ़े : विधानसभा चुनाव मतगणना Live : बंगाल, असम व पुडुचेरी में BJP की बल्ले-बल्ले, केलरम में लेफ्ट खत्म, तमिलनाडु में TVK की सुनामी

Jamshedpur FC Closure Protest: JFC बंद होने के विरोध में सड़क...

Jamshedpur FC Closure Protest: टाटा स्टील द्वारा चलाए जा रहे जमशेदपुर फुटबॉल क्लब (JFC) को बंद करने के फैसले के बाद शहर में विरोध प्रदर्शन...

JPSC JSSC Protest Jamshedpur: JPSC-JSSC विवाद पर जमशेदपुर में गरमाई राजनीति,...

JPSC JSSC Protest Jamshedpur: सोमवार को जमशेदपुर में डिप्टी कमिश्नर के ऑफिस के बाहर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने एक दिन का बड़ा धरना-प्रदर्शन...

Govindpur Elevated Flyover Protest: फ्लाईओवर निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, रणधीर...

Govindpur Elevated Flyover Protest: सोमवार को CPI(ML) ने रणधीर वर्मा चौक पर एक दिन का विरोध प्रदर्शन किया। इसमें निरसा-गोविंदपुर एलिवेटेड फ्लाईओवर के निर्माण की...