विधानसभा चुनाव: सचिन तेंदुलकर ने परिवार के साथ किया मतदान

Desk. झारखंड के साथ आज महाराष्ट्र में भी विधानसभा चुनाव का मतदान हो रहा है। अपने मताधिकार का प्रयोग करने क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि और बेटी सारा तेंदुलकर के साथ मुंबई में मतदान केंद्र पर पहुंचे। इस दौरान सचिन ने अपने परिवार के साथ मतदान किया और लोगों से भी मतदान करने की अपील की है।

सचिन ने परिवार संग किया मतदान

वोट डालने के बाद सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर वोट डालने की फोटो शेयर करते हुए पोस्ट किया, ‘यह सोचने और गर्व से अपनी स्याही दिखाने का समय है। हर वोट मायने रखता है! क्या आपने अपना हिस्सा पूरा कर लिया है?’

बता दें कि, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मुख्य रूप से महा विकास अघाड़ी (एमवीए) और महायुति गठबंधन के बीच मुकाबला है। लोकसभा चुनाव में एमवीए का जबरदस्त प्रदर्शन रहा था। एमवीए ने महायुति गठबंधन पर बढ़त हासिल की थी। एमवीए ने 30 लोकसभा सीटें जीती थीं, जबकि सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन को 17 सीटें मिली थी। कांग्रेस ने जिन 17 सीटों पर चुनाव लड़ा था, उनमें से 13 पर जीत हुई थी। वहीं शिवसेना-यूबीटी ने जिन 21 सीटों पर चुनाव लड़ा था, उनमें से 9 पर जीत हासिल की थी।

दो राज्यों में विधानसभा चुनाव का मतदान

वहीं आज झारखंड में भी विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान हो रहा है। 1 बजे तक 47.92 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं पहले चरण में 13 नवंबर को वोटिंग हुई थी। इसमें 64 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई थी। दोनों राज्यों के विधानसभा चुनाव का परिणाम 23 नवंबर को आएगा।

Related Articles

Video thumbnail
आदिवासी संगठन के लोगों ने सीएम को दी चेतावनी, सरना स्थल रैम्प विवाद पर होगा उलगुलान
03:50
Video thumbnail
नेता प्रतिपक्ष Babulal का मंत्री हफीजुल पर बड़ा हमला, कहा - मंत्री और आतंकियों का बयान एक जैसा है
02:06
Video thumbnail
ट्रांसफर पोस्टिंग पर जयराम का बड़ा बयान, कहा- CM के विदेश दौरे से लौटते ही शुरू होगा तबादला
02:12
Video thumbnail
मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के लिए गुड न्यूज, आधार सीडिंग के लिए नहीं जाना होगा बैंक
01:20
Video thumbnail
रात 08 बजे की बड़ी ख़बरें | Jharkhand News | Today News | News@22SCOPE Big News | (26-04-2025)
05:59
Video thumbnail
केन्द्रीय मंत्री संजय ने मंत्री सुदिव्य सोनू के बयान पर प्रतिक्रिया देते रख दी बर्खास्त करने की मांग
04:00
Video thumbnail
हजारीबाग में Pahalgam Terror Attack के विरोध में सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद | Jharkhand | 22Scope
02:33
Video thumbnail
Ranchi Breaking : रांची के इटकी थाना क्षेत्र में गोलीबारी....
02:14
Video thumbnail
सिरमटोली फ्लाईओवर रैंप मामले में पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव ने सरकार को बताया तानाशाही! #shorts
00:16
Video thumbnail
सिरमटोली सरना स्थल रैंप विवाद पर अब होगा उलगुलान, सीएम हेमंत को दे दी चेतावनी
07:17
Stay Connected
120,000FansLike
8,200FollowersFollow
497FollowersFollow
460,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -