पुलिस और अपराधी में मुठभेड़, कुख्यात शार्प शूटर के पैर में लगी गोली

मोतिहारी : एक बड़ी खबर मोतिहारी से सामने आई है जहां पुलिस और अपराधी में मुठभेड़ की घटना हुई है। जिसमें कुख्यात शार्प शूटर के पैर में गोली लगी है। इस घटना में पुलिस वाले सुरक्षित हैं। बता दें कि पिछले दिनों डुमरिया घाट पूल के समीप आइसीआइसीआइ बैंक कर्मी के साथ लूटपाट के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसको लेकर पुलिस लगातार अपराधियों की तलाश में थी। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि अपराधी समीर सिंह ने इस हत्या को अंजाम दिया है और बाइक लूट कर फरार है।

इस बीच पुलिस ने शार्प शूटर शमीर शमीर को लुटे हुए बाइक के साथ ही गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस क्राइम सीन करने के लिए उसको ले गई लेकिन पुलिस के रोकने के बाद समीर सिंह ने पुलिस पर ही गोली चला दी। जिसके बचाव में पुलिस ने भी गोली दागा। जिसमें शूटर शमीर के दोनों पैर में गोली लगी जिससे वह घयाल होकर गिर गया। घटना के बाद पुलिस ने शमीर को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज चल रहा है।

यह भी देखें :

इस संबंध में मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि इस हत्याकांड में दो अन्य अपराधी भी शामिल है जिनके गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इसके अलावे जिले में अन्य सीएसपी लूटकांड में भी इन सब की संलिप्ता शामिल है। इसके साथ ही समीर के ऊपर दर्जन भर आपराधिक मामले है जिनकी जांच की जा रही है। गौरतलब हो की पुलिस के इस कार्रवाई से अपराधियों में भय उत्पन्न होगा और अपराधी की घटनाओं में कमी आएगी।

यह भी पढ़े : अपराधियों का तांडव जारी, CSP संचालक को पिस्टल दिखा दो लाख रुपए लूटे

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Ranchi Robbery Case: कृषि निदेशक के घर एक करोड़ की डकैती...

रांची के कांके स्थित कृषि निदेशक रामाशंकर प्रसाद सिंह के घर डकैती मामले में छह आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना है। करीब 42 लाख...

Garhwa News: शादी के नाम पर 1.20 लाख की ठगी, नगर...

 गढ़वा के नगर उंटारी में शादी कराने के नाम पर 1.20 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने किशोरी समेत...

Jharkhand Teacher Training: नवंबर में होगा TNA, 27 अक्टूबर से मॉक...

झारखंड के सरकारी शिक्षकों के लिए 27 से 29 अक्टूबर तक TNA मॉक टेस्ट होगा। रांची में FLN चैंपियनशिप के 49% शिक्षक अब तक...