DARBHANGA: रात को गुरूजी फोन पर करते हैं गंदी बात

हिंदी विभाग के एक सहायक प्रोफेसर पर गंभीर आरोप


मामला ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय का है.

आरोप गुरुजी पर है जो रात को करते हैं कॉल , मैसेज भी करते हैं.

कॉल रिकॉर्ड ना हो इसलिए वाट्सएप पर वॉयस कॉल करते हैं .

बात पढ़ाई से शुरू होती है और फिर टॉपिक बदल जाता है .

ये आरोप लगा है एक गुरूजी पर .मामला दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय का है.

हिंदी विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ0 अखिलेश कुमार पर छात्राओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं .

darbhanga guruji 2 22Scope News

छात्राओं का आरोप है कि नोट्स देने के बहाने सर घर पर बुलाते हैं.

मना करने पर अपने रसूख के बल पर रिजल्ट खराब करने की धमकी देते हैं.

एक छात्रा ने उनके चैट का स्क्रीनशॉट और कॉल रिकॉर्डिंग भी शिकायत के साथ दी है.

छात्रा ने बताया कि परेशान होकर उसने उनका नम्बर ब्लॉक कर दिया फिर भी दूसरे नम्बरों से कॉल करके परेशान करते हैं.

विरोध करने पर प्रोफेसर देते हैं भद्दी गालियां

इस मामले में पीड़ित छात्राओं ने कार्रवाई की मांग की है
विरोध करने पर प्रोफेसर देते हैं भद्दी गालियां
हिंदी विभाग में पढ़ने वाले छात्रों का भी अपना दर्द है .उनका आरोप है कि कारनामो में साथ नहीं देने पर प्रोफेसर भद्दी-भद्दी गालियां देते हैं और धौंस जमाते हैं.

लगातार प्रताड़ित छात्र छात्राओं का आक्रोश फूट पड़ा और उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से सहायक प्राचार्य अखिलेश कुमार के खिलाफ न सिर्फ लिखित शिकायत की बल्कि कई तरह के ऑडियो वीडियो और व्हाट्सएप चैट के सबूत भी दिए.
हिंदी विभाग के एचओडी डॉ. राजेंद्र साह ने इस संबंध में कुलपति को पत्र लिखकर आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ शिकायत की है ऑडियो वीडियो सबूत के साथ अखिलेश प्रसाद के खिलाफ लिखित शिकायत पर तत्काल जांच के आदेश दे दिए गए हैं. जांच रिपोर्ट के बाद उचित कार्रवाई की जायेगी अब देखने वाली बात होगी कि क्या विश्वविद्यालय प्रशासन केवल विभागीय कार्रवाई की खानापूर्ति करके ही कर्तव्य की इतिश्री कर लेता है या कड़ी कार्रवाई की जाती है.

 Mann Ki Baat: मन की बात 137वां संस्करण: CM सम्राट चौधरी...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मन की बात के 137वें संस्करण का लाइव प्रसारण देखा। उन्होंने नशा मुक्त युवा, महिला सशक्तिकरण और नवाचार पर जोर...

 Jewelry Festival 2026: पटना में Jewelry Festival 2026 का आगाज, CM...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में Jewelry Festival 2026 का शुभारंभ किया। देशभर से आए करीब 200 आभूषण निर्माताओं ने महोत्सव में अपने उत्पाद...

Waste to Wealth : सहरसा में कचरे से खाद और खाद...

सहरसा की 21 पंचायतों में जैविक कचरे से वर्मी कम्पोस्ट खाद और नर्सरी तैयार हो रही है। पौधों की बिक्री से पंचायतों को सालाना...