सुशासन और विकसित भारत के प्रणेता थे अटल बिहारी वाजपेई: बाबूलाल मरांडी

रांची: प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने आज प्रदेश में बूथ स्तर तक भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की 100वीं जयंती को सुशासन दिवस के रूप में बूथ स्तर पर मनाया। पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं ने अपने अपने बूथों पर अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया।

सभी 27सांगठनिक जिलों एवम 513मंडलों में श्रद्धेय अटल जी के व्यक्तित्व एवम कृतित्व पर आधारित संगोष्ठी और काव्यांजलि का आयोजन हुआ। पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा कई स्थानों पर सेवा कार्य ,फल, कंबल का वितरण भी किया गया।

युगों युगों तक याद किए जायेंगे झारखंड निर्माता अटल जी: कर्मवीर सिंह

धनबाद महानगर भाजपा द्वारा आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने धनबाद में अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए श्री मरांडी ने कहा कि श्रद्धेय अटल जी अपने ध्येय और विचारों के प्रति सदैव अटल रहे।

उन्होंने कहा कि अटल जी ने विकसित और स्वाभिमानी भारत का सपना देखा। इसके लिए उन्होंने सुशासन पर बल दिया। जिसका सीधा संबंध अंतिम व्यक्ति तक विकास की पहुंच है। उन्होंने सुशासन से अंत्योदय का मार्ग प्रशस्त किया।

श्री मरांडी ने कहा कि अटल जी ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से शहर और गांव की दूरियां घटाई। स्वर्णिम चतुर्भुज योजना ने जीटी रोड सहित देश के प्रमुख राजमार्गों का पुनरुद्धार किया। सर्व शिक्षा अभियान ने बुनियादी शिक्षा में संसाधनों की कमी दूर की।

उन्होंने कहा कि अटल जी ने केवल अलग राज्य ही नही बनाया बल्कि जनजाति समाज के तीव्र विकास केलिए अलग मंत्रालय बनाए, संथाली भाषा को संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल किया।

कहा कि अटल जी ने विकास कार्यक्रमों के साथ देश के स्वाभिमान और गौरव को बढ़ाया। विकसित देशों के दबाव में वर्षों से लंबित परमाणु परीक्षण को पोखरण में साकार किया। साथ ही दुनियां को आश्वस्त किया भारत का परमाणु परीक्षण आत्म रक्षार्थ है,भारत इसका पहला उपयोग नहीं करेगा।

उन्होंने कहा कारगिल युद्ध में दुश्मन देश को नाकों चने चबवाने वाले अटल बिहारी वाजपेई ने राष्ट्रीय सुरक्षा से कभी समझौता नहीं किया। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार अटल जी के कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रही है।

उन्होंने कहा कि अटल जी अजातशत्रु रहे।विरोधी भी उनका सम्मान करते थे।

प्रदेश भाजपा कार्यालय में श्रद्धेय अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि एक राष्ट्रभक्त विराट व्यक्तित्व का नाम है अटल बिहारी वाजपेई। ऐसा व्यक्तित्व जो कुशल संगठक हो,दूर दृष्टा राजनेता हो,अजात शत्रु हो,कवि ,लेखक हो,ओजस्वी वक्ता हो विरले ही जन्म लेते हैं।

कहा कि अटल जी ने जो कहा वह किया। झारखंड की जनता उन्हे कभी नही भूल सकती। उन्होंने प्रधानमंत्री बनते ही वर्षों पुरानी अलग राज्य के सपनो को साकार किया।

श्री सिंह ने कहा कि उनके भाषण,उनकी कविताएं उन्हे जीवंत बनाती हैं। अटल जी शरीर से दुनिया में नही है लेकिन उनके उनकी रचनाओं में उनके व्यक्तित्व का दर्शन किया जा सकता है।

कहा कि अटल जी के संबोधन और कविताओं में भारत का चिंतन दर्शन झलकता है। नई पीढ़ी ,सामाजिक,राजनीतिक कार्यकर्ताओं केलिए उनकी कविताएं पथ प्रदर्शक की तरह हैं।

विधानसभा परिसर स्थित अटल जी की प्रतिमा पर भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी सहित महानगर जिला अध्यक्ष केके गुप्ता एवम अन्य ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

प्रदेश कार्यालय में श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में सूर्यमणि सिंह,नवीन जायसवाल,काजल प्रधान, दीपक बंका,हेमन्त दास, सूरज चौरसिया,,मनोज सिंह, शिवपूजन पाठक, परमा सिंह,प्रेम मित्तल, रमेश पुष्कर, अशोक बड़ाईक, तारिक इमरान, प्रतुल शाहदेव, राजश्री जयंती,गुरविंदर सिंह सेठी, संदीप वर्मा, राहुल अवस्थी, उषा पांडेय, अरुण झा, अजय राय, बबन गुप्ता, सीताराम रवि, निशि जायसवाल,आरती कुजूर, सीमा सिंह, जयश्री इंदवार, कमाल खान, काजिम कुरैशी आदि शामिल थे।

Saffrn

Trending News

Hazaribagh झंडा चौक हत्याकांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार; तलवार और...

Hazaribagh: रामनवमी शोभायात्रा के दौरान शहर के हृदयस्थली झंडा चौक पर हुए सनसनीखेज अभिषेक कुमार हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है।पुलिस...

नगर निकाय चुनाव में AJSU ने ही दिलाया ओबीसी को आरक्षण...

Jharkhand: झारखंड में ओबीसी आरक्षण का विषय एक बार फिर चर्चा में है। सुदेश महतो ने बतौर पंचायती राज मंत्री रहते हुए अपने कार्यकाल...

5 अप्रैल को Tejaswi Yadav पहुंचेंगे झारखंड, झारखंडी रीति रिवाज से...

Jharkhand: आज 4 अप्रैल 2026 को प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने बताया कि राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष Tejaswi Yadav की रांची आने...

मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन दानापुर-बिहटा एलिवेटेड कॉरिडोर व बिहटा एयरपोर्ट के निर्माण...

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज निर्माणाधीन दानापुर-बिहटा एलिवेटेड कॉरिडोर के कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थल निरीक्षण कर...

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! डाल्टनगंज से मुंबई के लिए अब चलेगी...

Palamu: पलामू के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अब डाल्टनगंज से यात्री डायरेक्ट मुंबई का सफर तय कर सकेंगे। बता...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img