भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन सह जनाक्रोश सभा का आयोजन

गढ़वा: जिला के रंका प्रखंड मुख्यालय स्थित विश्रामपुर में झारखंड सरकार के नीतियों के विरुद्ध भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन सह जनाक्रोश सभा का आयोजन किया गया. सभा में उपस्थित गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र के पुर्व विधायक सतेन्द्र नाथ तिवारी ने हुंकार भरते हुए कहा कि राज्य की वर्तमान सरकार के द्वारा पूरे राज्य में लूट खसोट भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है.

आपराधिक मामले बढ़ने से राज्य की छवि धूमिल हो रही

सभी विभागों में मनमर्जी की सरकार चलाई जा रही है. आज आमजनों की कोइ सुनवाई नहीं हो रही है. हर तरफ त्राहिमाम मची हुई है. राज्य में बेरोजगारों की फौज खड़ी हो रही है. साथ ही राज्य में आए दिन राज्य में हत्या और बलात्कार से यहां की छवि लगातार धूमिल हो रही है. जिसका जवाब उन्हें यहां की जनता शीघ्र ही देगी.

युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली

जनसभा के दौरान पूर्व विधायक के उपस्थिति में सकड़ो युवाओं ने विभिन्न पार्टियों को छोड़ कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया. इस कार्यक्रम में पूर्व सांसद प्रतिनिधि जवाहर पासवान, प्रभात कुमार, मण्डल अध्यक्ष बसंत प्रसाद, युवा महामंत्री, रविंद्र प्रसाद गुप्ता, युवा नेता धर्मेंद्र पासवान, दक्षिणी युवा मण्डल अध्यक्ष, बलराम यादव, सांसद जीला कार्यसमिति सदस्य मुरारी यादव, भाजयूमो गोवावल मंडल मंत्री देवब्रत नारायण सिंह सहित सकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे.

Dhanbad Stray Dog Attack: धनबाद के इस इलाके में घर से...

Dhanbad Stray Dog Attack: शहर में आवारा कुत्तों का खतरा बढ़ता जा रहा है। शनिवार सुबह, पुलिस लाइन्स इलाके में म्युनिसिपल वार्ड नंबर 25...

DEO कार्यालय परिसर में संदिग्ध हालत में व्यक्ति की मौत, परिजनों...

मोतिहारी : मोतिहारी में शनिवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) कार्यालय परिसर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। जिसके बाद...

मुख्यमंत्री ने कहा- अब 75 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों...

हाजीपुर : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज जिला निबंधन कार्यालय, वैशाली (हाजीपुर) में राज्य की अत्याधुनिक डिजिटल एवं पेपरलेस निबंधन प्रणाली (होम रजिस्ट्री डिजिटल...