शादी के बंधन में बंधे अथिया शेट्टी और केएल राहुल

मुंबई : अथिया शेट्टी और केएल राहुल शादी के बंधन में बंध गए हैं. शादी के बाद कपल पहली बार सामने आए हैं. अथिया और केएल राहुल ने अपने ऑफीशियल इंस्टाग्राम पर शादी की फोटोज़ शेयर की हैं जिनमें एक्ट्रेस एक दूसरे में खोया नज़र आ रहा है. साथ ही सात फेरे लेते हुए दिखाई दिए.

फोटो में आप देख सकते हैं कि केएल राहुल कहीं अथिया का हाथ थामे हुए हैं तो कहीं उनका माथा चूम रहे हैं. फोटोज देखकर समझ आ रहा है कि कपल साथ में कितना खुश है. वैसे अथिया शेट्टी और के एल राहुल की शादी में परिवार के सदस्यों के अलावा कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए.

kl rahul 1 22Scope News

अथिया शेट्टी: बहुत कम लोग शादी में हुए शामिल

अथिया शेट्टी और के एल राहुल की शादी एक इंटीमेट फंक्शन था. इसमें बेहद कम लोगों को बुलाया गया था. हालांकि शादी में कौन-कौन मेहमान शामिल हुए हैं इसे लेकर अभी पुख्ता जानकारी सामने नहीं है. लेकिन शादी के वेन्यू पर कई क्रिकेटर्स को स्पॉट किया गया. इसमें वरुण, इशांत शर्मा जैसे कई खिलाड़ी शामिल हैं.

साउथ इंडिया स्टाइल में परोसा गया भोजन

अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी में मेहमानों को साउथ इंडियन स्टाइल में भोजन परोसा गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक सभी मेहमानों को केले के पत्तों पर भोजन दिया गया. खाने में नॉर्थ के साथ-साथ साउथ इंडियन व्यंजनों को भी शामिल किया गया.

kl rahul12 22Scope News

अथिया शेट्टी: बारात लेकर पहुंचे केएल राहुल

ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक केएल राहुल अपनी दुल्हनिया अथिया शेट्टी संग शादी रचाने के लिए करीब 2.30 बजे बारात लेकर निकले. शादी में परिवार वालों और दोस्तों ने जमकर डांस भी किया. रिपोर्ट्स की मानें तो फेरों का मुहुर्त 4.15 मिनट का निकला था. दोनों ने सात फेरे लिए और एक दूजे के हो गए.

Ranchi Robbery Case: कृषि निदेशक के घर एक करोड़ की डकैती...

रांची के कांके स्थित कृषि निदेशक रामाशंकर प्रसाद सिंह के घर डकैती मामले में छह आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना है। करीब 42 लाख...

Garhwa News: शादी के नाम पर 1.20 लाख की ठगी, नगर...

 गढ़वा के नगर उंटारी में शादी कराने के नाम पर 1.20 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने किशोरी समेत...

Jharkhand Teacher Training: नवंबर में होगा TNA, 27 अक्टूबर से मॉक...

झारखंड के सरकारी शिक्षकों के लिए 27 से 29 अक्टूबर तक TNA मॉक टेस्ट होगा। रांची में FLN चैंपियनशिप के 49% शिक्षक अब तक...