केएल राहुल बनेंगे पिता, पत्नी अथिया ने प्रेग्नेंसी की दी जानकारी

Desk. खबर मनोरंजन और स्पोर्ट्स जगत से है। बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी अपने पहले बच्चे को जन्म देने जा रही है। इसकी घोषणा उन्होंने क्रिकेटर पति केएल राहुल के साथ सोशल मीडिया पर दी है। बताया जा रहा है कि जल्द ही क्रिकेटर और एक्ट्रेस के घर में किलकारियां गूंजेगी। यह दोनों की पहली संतान होने वाली है। दोनों ने जनवरी 2023 में शादी की थी।

केएल राहुल बनेंगे पिता

एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने अपने निजी जीवन में अपडेट शेयर करने के लिए अपने इंस्टाग्राम आईडी से एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्हों प्रेग्नेंसी की जानकारी दी है। इस पोस्ट में लिखा है, ‘हमारा खूबसूरत आशीर्वाद जल्द ही आ रहा है 2025।’ साथ ही अथिया ने सफेद दिल वाले इमोजी भी पोस्ट में शेयर किया। वहीं इसकी घोषणा होते ही उन्हें बधाइयां मिलनी शुरू हो गयी है।

बता दें कि, 2019 में क्रिकेटर केएल राहुल एक मित्र के माध्यम से अभिनेत्री अथिया शंट्टी से मिले थे। इसके बाद दोनों के बीच रिश्ता फलता-फूलता रहा है। कई सालों तक डेटिंग करने के बाद अथिया ने 2023 में राहुल से शादी कर ली थी। दोनों की शादी खंडाला में सुनील शेट्टी के फार्महाउस में करीबी परिवार के सदस्यों और दोस्तों की मौजूदगी में हुई थी।

राज्य के 13 महाविद्यालयों में 2026-27 से शुरू होगी रोजगार परक...

पटना : राज्य के चार विश्वविद्यालयों के 13 महाविद्यालयों में रोजगार परक शिक्षा (AEDP) होने जा रही है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 से चुनिंदा कॉलेजों...

राजस्व महा-अभियान के आवेदनों को मिल रही गति, 21 जून तक...

पटना : राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के राजस्व महा-अभियान के तहत प्राप्त 46 लाख से अधिक लंबित आवेदनों के निष्पादन के लिए चलाया...

सहयोग शिविर : सबसे अधिक पश्चिम चंपारण में प्राप्त हुए आवेदन,...

पटना : शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में जनता की समस्या समाधान के लिए लगाए जा रहे सहयोग शिविर में 16 जून तक समस्या संबंधी...