Advertisment

Patna: SDPI कार्यालय में ATS की छापेमारी, भारी मात्रा में पंपलेट बरामद

पटना : बिहार की राजधानी पटना में SDPI कार्यालय में ATS, NIA और बिहार पुलिस ने छापेमारी की है.

यह छापेमारी पिरबोहर थाना क्षेत्र के सब्जीबाग केनाल मंजिल घर में हुई है.

जहां एसडीपीआई का कार्यालय चल रहा था.

एसडीपीआई कार्यालय में भारी संख्या में पंपलेट, बैनर

और पोस्टर एटीएस की टीम ने बरामद किया है. वहीं मेंबर्स के फॉर्म भी मिला है.

sdpi1 22Scope News

26 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

पटना में चल रहे आतंकी योजना से जुड़े बड़े मामले के खुलासे के बाद

फुलवारीशरीफ आतंक मॉड्यूल के सभी आरोपियों का नाम सामने आ गया है. दरअसल फुलवारीशरीफ पीएफ़आई और एसडीपीआई मामले में कुल 26 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है. इन सभी आरोपियों के नाम की सूची सामने आ गयी है. इन सभी पर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने को लेकर मामले दर्ज किए गए हैं.

भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने का प्लान डीकोड होने के बाद मची खलबली

बता दें, भारत को 2047 तक इस्लामिक राष्ट्र बनाने का प्लान डीकोड होने के बाद खलबली मच गई है. इसके साथ ही मामले में प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गई है. एफआईआर में 26 लोगों को नामजद बनाया गया है. प्राथमिकी के अनुसार तामिलनाडु और केरल से 12 लोग आये थे जो लोगों को शारीरिक प्रशिक्षण के साथ ही तलवारबाजी की भी ट्रेनिंग दे रहे थे.

पटना पुलिस ने पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से कई विदेशी दस्तावेज जब्त किए हैं जो प्रतिबंधित और गिरफ्तार दोनों सदिग्धों के तार कई देशों से जुड़ा है.

रिपोर्ट: शक्ति

Bankipur By Election 2026: एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में उतरे मंत्री...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। जनसभा को संबोधित कर...

School Enrollment Campaign: बिहार के 171 प्रखंडों में शिक्षा से जुड़ीं...

बिहार के 19 जिलों के 171 प्रखंडों में पंचायत प्रतिनिधियों, जीविका दीदियों और सीथ्री के प्रयास से स्कूल छोड़ चुकी बालिकाएं फिर शिक्षा की...

Waste Management Success: मधुबनी के सुखेत पंचायत का मॉडल बना मिसाल,...

मधुबनी के सुखेत पंचायत ने गोबर और जैविक कचरे से वर्मी कंपोस्ट बनाकर स्वच्छता, रोजगार और आय का नया मॉडल विकसित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र...