सासाराम : सासाराम जिले के चेनारी थाना क्षेत्र के आलमपुर में एक महिला पर धारदार हथियार से हमला किया गया। जिससे चंद्रावती देवी नामक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसे इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है। बता दे की महिला चंद्रावती देवी के पति अरुण सिंह पहले से ही एक हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा मिलने पर सासाराम के जेल में बंद है।
Highlights
अपने खेत में काम कर रही थी चंद्रावती देवी
वहीं आज जब सुबह चंद्रावती देवी अपने खेत में काम कर रही थी। इसी दौरान गांव का ही एक व्यक्ति खेत में पहुंचकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे महिला घायल हो गई है। उसे इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के पीछे कहीं न कहीं पुरानी रंजिश बताई जाती है। चुकी घायल महिला के पति अरुण सिंह 27 साल पहले के हत्या के एक मामले में दोषी साबित होने पर उम्र कैद की सजा भुगत रहे हैं। ऐसे में उनकी पत्नी पर हमला हुआ है। पुलिस तमाम बिंदुओं पर जांच कर रही है।
यह भी पढ़े : किराए के मकान में रह रही थी शिक्षिका, हो गई चोरी
यह भी देखें :
सलाउद्दीन की रिपोर्ट