Garhwa: अबुआ आवास योजना में घूसखोरी का आरोप, मुखिया पति पर थाना में प्राथमिकी दर्ज

Garhwa: अबुआ आवास योजना के अंतर्गत लाभार्थियों से पैसे लेने के आरोप सामने आए हैं। सगमा प्रखंड अंतर्गत सोनडीहा पंचायत के मुखिया पति हनुमंत यादव के खिलाफ घूसखोरी का मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सगमा के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Garhwa: मुखिया पति पर घूस लेने का आरोप

थाना प्रभारी ने बताया कि हनुमंत यादव पर आरोप है कि उन्होंने अबुआ आवास योजना के तहत आवास स्वीकृति दिलाने के नाम पर 30,000 रुपये तक की अवैध वसूली की है। कई लाभार्थियों ने इसकी शिकायत बीडीओ से की थी, जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने लिखित आवेदन थाना को सौंपा।

Garhwa: मामले में जांच प्रक्रिया शुरू

आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने आगे बताया कि आरोप गंभीर हैं और दोषी पाए जाने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी सरकारी योजना में भ्रष्टाचार कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस की एक विशेष टीम को जांच के लिए लगाया गया है, जो संबंधित दस्तावेजों और लाभार्थियों के बयान के आधार पर कार्रवाई करेगी।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि वे लंबे समय से इस तरह की अनियमितताओं का सामना कर रहे थे, लेकिन अब जाकर प्रशासन ने संज्ञान लिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि भ्रष्टाचार में लिप्त सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो, ताकि भविष्य में कोई भी गरीबों की योजनाओं से खिलवाड़ न कर सके।

Garhwa: योजना का उद्देश्य ग्रामीण गरीबों को पक्का घर मुहैया कराना

उल्लेखनीय है कि अबुआ आवास योजना झारखंड सरकार की एक महत्त्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण गरीबों को पक्का घर मुहैया कराना है। यदि इस योजना में भ्रष्टाचार होता है, तो इसका सीधा असर गरीब लाभार्थियों पर पड़ता है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को इस योजना के तहत पैसे मांगे जाते हैं या कोई अनियमितता दिखाई देती है, तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें। जांच के बाद जल्द ही दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

भोजपुर में Waste to Art से महिलाओं को रोजगार और पर्यावरण...

भोजपुर में वेस्ट टू आर्ट पहल से कबाड़ को खूबसूरत कलाकृतियों में बदला जा रहा है। महिलाओं को रोजगार और पर्यावरण संरक्षण का लाभ...

बिहार में Dairy Business का विस्तार, दूध से आगे फल-सब्जी और...

एनडीडीबी अध्यक्ष डॉ. मीनेश शाह ने बिहार के दुग्ध संघों को मूल्य संवर्धित उत्पादों के साथ फल, सब्जी और खाद्य तेल कारोबार में विस्तार...

JPSC-JSSC छात्रों पर FIR का मुद्दा गरमाया, 8 सितंबर से BJP...

रांची: झारखंड में JPSC-JSSC प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े छात्र आंदोलन और अभ्यर्थियों पर दर्ज एफआईआर का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। छात्रों...