औरंगाबादः पुनपुन नदी पर बने पुल पर उभरा गहरा गड्ढा, परिचालन रहा ठप, औरंगाबाद-पटना मार्ग बाधित

औरंगाबादः जिले में भारी बारिश के कारण ओबरा प्रखंड के एनएच-139 के पुनपुन नदी पर बने पुल  पर गहरा गड्ढा उभरा. जिससे वाहनों का परिचालन पूरी तरह से बाधित हो गई है. वाहनों का परिचालन बंद होने से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई. जिससे यात्रियों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

इसे भी पढ़ेंः पहली बारिश में नगर निगम की खुल गई पोल, सड़क पर भरा चार फीट पानी

स्थानीय लोगों ने बताया कि दोपहर के करीब 3:30 बजे प्रशासन का गश्ती दल एनएच 139 पर गश्ती कर रहा था. इसी दौरान प्रशासन ने देखा कि खरांटी गांव के पास पुनपुन नदी में बनी पुल के पास एक गड्ढा उभरा हुआ है. पुल के पास भी एक होल बना हुआ है. जिसकी सूचना दाउदनगर एसडीपीओ मनोज कुमार को दिया गया. सूचना मिलते ही एसडीपीओ मनोज कुमार दल बल के साथ पहुंचकर स्थिति से अवगत हुए. जिसके बाद उन्होंने एनएच के पदाधिकारियों से संपर्क कर टूटे हुए. पुलिया को जल्द मरम्मत कराने का निर्देश दिया.

ओबरा थाना मौके पर पहुंच कर वाहनों को निकालने के लिए रोड को वन वे कर दिया है, लेकिन गड्डे को बढ़ते देख अनहोनी की संभावना होने पर फिलहाल बड़े वाहनों का परिचालन पूरी तरह से बंद कर दिया गया. जिसको लेकर ग्रामीणों ने बिहार सरकार तथा जिला प्रसासन पर जमकर अपनी भड़ास निकाला है.

440 Tyre Vehicle Palkot: 440 टायर और उस पर लदी विशाल...

440 Tyre Vehicle Palkot: गुमला जिले के पालकोट क्षेत्र में शनिवार को एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने ग्रामीणों की उत्सुकता बढ़ा दी।...

JSSC CGL Appointment Stay: नियुक्ति रद्द करने के आदेश पर रोक,...

JSSC CGL Appointment Stay: झारखंड में जेएसएससी सीजीएल परीक्षा के माध्यम से नियुक्त हुए कर्मियों के लिए झारखंड हाईकोर्ट का ताजा आदेश राहत लेकर...

Jharia Land Subsidence: झरिया में अचानक भू-धंसान से दहशत, RSP कॉलेज...

Jharia Land Subsidence: झरिया के भगतडीह स्थित पुराने आरएसपी कॉलेज के पीछे कामिनी कल्याण क्षेत्र में अचानक भू-धंसान की घटना से इलाके में अफरा-तफरी...