Aurangabad: नक्सलियों के नापाक इरादों को कोबरा ने किया ध्वस्त, भारी मात्रा में IED बरामद

कोबरा, एसटीएफ और जिला पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई

औरंगाबाद : नक्सलियों के नापाक इरादों को कोबरा, एसटीएफ और जिला पुलिस ने धवस्त कर दिया.

संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने भारी मात्रा आईईडी को बरामद किया है.

इलाके में शीर्षस्थ रहे नक्सली नेता संदीप यादव की मौत के बाद

अपने संगठन को संभालने एवं मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से नक्सली

पहाड़ी क्षेत्रों में आशियाना बना कर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था.

लेकिन नक्सलियों के मंसूबे सोमवार को उस वक्त चकनाचूर हो गया जब कोबरा, एसटीएफ एवं जिला पुलिस के संयुक्त कार्रवाई में उनके बंकर ध्वस्त किए गए बल्कि भारी मात्रा में आईईडी एवं विस्फोटक सामग्री बरामद किए गए.

अजनवा पहाड़ पर की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई औरंगाबाद एवं गया जिले के सीमावर्ती क्षेत्र अजनवा पहाड़ पर की गई है. इसकी पुष्टि करते हुए औरंगाबाद के एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने कहा कि कोबरा, एसटीएफ एवं जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पहाड़ से नक्सलियों के बंकर को ध्वस्त करते हुए वहां से काफी मात्रा में राशन की सामग्री बरामद किए गए हैं. एसपी ने बताया कि सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए रखे गए विस्फोट को 50 से भी अधिक की संख्या में सीरीज आईईडी, दो दर्जन जिलेटिन रॉड, इलेक्ट्रिक वायर, बैटरी, पाइप तथा अन्य सामग्रियां शामिल है.

नक्सल मुक्त होगा जिला- एसपी

एसपी ने बताया कि सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है और बरामद विस्फोटकों की संख्या अभी और भी बढ़ सकती है. एसपी ने कहा कि नक्सलियों के खात्मे के लिए एसटीएफ, कोबरा, सीआरपीएफ एवं जिला पुलिस कृत संकल्पित है. यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र को नक्सलियों से मुक्त न करा दिया जाए.

रिपोर्ट: दीनानाथ

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img