Advertisment

लगुराही जलप्रपात में अचानक पानी की तेज बहाव से बहने लगी 3 बहनें, युवाओं ने बचाया सुरक्षित

गयाजी : गयाजी जिले के इमामगंज प्रखंड क्षेत्र के लगुराही पहाड़ी पर स्थित प्रसिद्ध लगुराही जलप्रपात में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब जलप्रपात में अचानक पानी का सैलाब आ गया। अचानक जलप्रपात में आई पानी के कारण नीचे युवा, युवतियों, बच्चों एवं अन्य लोग स्नान कर मजे ले रहे थे। वहीं इस दौरान एक एकाएक तेज बहाव के बीच तीन बहनें पानी की धार के बहने लगी। इस दौरान वहां पर कुछ देर के लिए आपाधापी का माहौल कायम हो गया। उस दौरान मौजूद लोगों ने पानी के तेज बहाव में बह रही सभी को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

Goal 1 22Scope News

दोपहर में मौसम सामान्य था और बड़ी संख्या में लोग जलप्रपात का आनंद ले रहे थे

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रविवार दोपहर में मौसम सामान्य था और बड़ी संख्या में लोग जलप्रपात का आनंद ले रहे थे। तभी अचानक पहाड़ी इलाकों से भारी मात्रा में पानी नीचे गिरने लगा, जिससे जलप्रपात में तेज बहाव आ गया। पानी का बेग इतना तेज था कि चंद मिनटों में ही नीचे मौजूद लोगों की जान जोखिम में पड़ गई। स्थानीय ग्रामीणों और मौके पर तैनात कर्मियों की सतर्कता और तत्परता की बदौलत समय रहते पानी के तेज बहाव में बह रही सभी युवतियों को बाहर निकाल लिया गया।

यह भी देखें :

एक बच्ची को पहाड़ के चट्टानों में चोट लगने से हो गई घायल

वहीं इस घटनामें में एक बच्ची को पहाड़ के चट्टानों में चोट लगने से घायल हो गई। जिसे आसपास के सहयोग से स्थानिगे डॉक्टर के पास इलाज कराया गया। फिलहाल बच्ची की स्थिति सामान्य है। इधर, इस घटना के बाद वहां पर स्नान कर रहे लोग डर के मारे वहां से चले गए। इधर, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़े : राष्ट्रीय चैंपियन बना गयाजी का लाल, तायक्वोंडो नेशनल गेम में अतुल कुमार सोनी ने जीता गोल्ड मेडल…

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Jamshedpur Dengue Alert: डेंगू के 5 संदिग्ध मरीज मिले, मलेरिया के...

 जमशेदपुर में डेंगू के पांच संदिग्ध मरीज मिले हैं। जापानी इंसेफ्लाइटिस के दो और स्वाइन फ्लू का एक संदिग्ध भी मिला, मलेरिया के 35...

JPSC Controversy: JPSC में फैसलों पर उठे सवाल, सदस्यों की आपत्ति...

 JPSC में निवर्तमान अध्यक्ष एल. ख्यांगते के कार्यकाल में कई अहम फैसलों पर सदस्यों ने आपत्ति जताई। इसके बावजूद निर्णय आगे बढ़ने से आयोग...

JPSC Scam: अभय तिवारी के रिमांड में बड़ा खुलासा, 60 से...

JPSC मामले में गिरफ्तार अभय तिवारी ने CID पूछताछ में कथित वसूली सिंडिकेट और 11वीं व 13वीं परीक्षा में पैसे लेने से जुड़े कई...