Advertisement
Advertisement

ऑटो ई-रिक्शा चालक आज गर्दनीबाग धरनास्थल पर कर रहे हैं प्रदर्शन

पटना : राजधानी पटना में ऑटो ई-रिक्शा चालक आज यानी मंगलवार को गर्दनीबाग धरनास्थल पर अपनी कई मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। पटना सहित पूरे बिहार में चार हजार से अधिक ऑटो स्कूल सेवा कल यानी एक अप्रैल से बंद कर दिया गया है। ऐसे में ऑटो पर प्रतिबंध लगने के बाद ऑटो चालक संघ ने आज ऑटो सेवा बाधित कर दिया है।

सरकार अपने भलाई के लिए इस तरीके का काम ना उठाएं – ऑटो चालक

आपको बता दें कि ऑटो चालक पटना के गर्दनीबाग धरनास्थल पर बैठ गए और परिवहन विभाग के साथ सरकार से बड़ी मांग करते हुए कहा कि सरकार अपने भलाई के लिए इस तरीके का काम ना उठाएं। अगर ऑटो पर प्रतिबंध लगाना था। पहले सरकार विचार विमर्श करती। ऑटो चालक ने कहा कि क्या बड़ी गाड़ी से एक्सीडेंट नहीं होती है। आज रेलवे एक्सीडेंट कर जाता है। आज ट्रक और बस एक्सीडेंट कर रहा है तो छोटा गाड़ी पर प्रतिबंध क्यों। सरकार कुछ सोच कर ठोस कदम उठाए।

यह भी पढ़े : अपने बच्चों को स्कूल ले जाने के लिए अभिभावक हो जाएं तैयार, आज से ऑटो…

यह भी देखें :

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

CBSE Board Exam 2027: होली के दिन भी होगी 12वीं की...

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट में 22 मार्च को होली के दिन भी 12वीं के पांच विषयों की परीक्षा निर्धारित है। परीक्षाएं 16...

JPSC 14वीं PT घोटाला: 454 सफल अभ्यर्थियों ने नहीं सौंपी OMR...

JPSC 14वीं सिविल सेवा PT की मेरिट लिस्ट में शामिल 454 अभ्यर्थियों ने अब तक OMR शीट की कार्बन कॉपी नहीं सौंपी है। CID...

Jharkhand Road Accident: चौपारण की दनुआ घाटी में भीषण सड़क हादसा,...

 झारखंड के हजारीबाग स्थित दनुआ घाटी में सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत और 14 घायल हो गये। पिता के अंतिम संस्कार के...