Giridih : विश्व सिकल सेल दिवस पर जागरूकता पखवाड़ा का शुभारंभ…

205
Giridih : विश्व सिकल सेल दिवस पर जागरूकता पखवाड़ा का शुभारंभ...
Giridih : विश्व सिकल सेल दिवस पर जागरूकता पखवाड़ा का शुभारंभ...
Advertisment

Giridih : विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर शुक्रवार को गिरिडीह सदर अस्पताल परिसर में सिकल सेल जागरूकता पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन सिविल सर्जन ने किया। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी, चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता और आम नागरिक मौजूद रहे।

Advertisment

ये भी पढ़ें- Jharkhand Cabinet Meeting : झारखंड कैबिनेट की आज अहम बैठक, कई बड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर… 

सिविल सर्जन ने बताया कि सिकल सेल एनीमिया एक गंभीर अनुवांशिक रक्त विकार है, जो माता-पिता से बच्चों में स्थानांतरित होता है। इससे लाल रक्त कोशिकाएं हंसिए के आकार की हो जाती हैं, जिससे शरीर में एनीमिया, तीव्र दर्द, अंगों को नुकसान और विकास में रुकावट जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं।

ये भी पढ़ें- Breaking : पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद शिबू सोरेन झारखंड आंदोलनकारी घोषित किए गए… 

Giridih : 2047 तक रोग को पूरी तरह समाप्त करने का लक्ष्य

टचहगद 22Scope News

उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा जुलाई 2023 से राष्ट्रीय सिकल सेल उन्मूलन मिशन की शुरुआत की गई है, जिसका लक्ष्य है 2047 तक इस रोग को पूरी तरह समाप्त करना। इसके तहत 0 से 40 वर्ष की आयु वाले सभी लोगों की स्क्रीनिंग, परामर्श और इलाज की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : भारी बारिश बनी आफत! जलस्तर बढ़ने के बाद खोले गए मैथन डैम के दो फाटक… 

इस पखवाड़े के दौरान जिले के सभी प्रखंडों, आयुष्मान भारत हेल्थ वेलनेस सेंटर और विद्यालयों में सिकल सेल की जांच शिविर लगाए जाएंगे। साथ ही हाइड्रॉक्सी यूरिया जैसी महत्वपूर्ण दवाएं भी मुफ्त में उपलब्ध कराई जाएंगी। कार्यक्रम के अंत में जनसाधारण से अपील की गई कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और सिकल सेल जैसे गंभीर रोग की रोकथाम में सहयोग करें।

नमन नवनीत की रिपोर्ट–

ये भी जरुर पढ़ें——

Gumla Murder : मुर्गा खरीदने के लिए ₹200 नहीं देने पर बहनोई ने साले की पत्नी को टांगी से काटकर उतारा मौत के घाट… 

Garhwa Murder : गढ़वा में भी सोनम कांड, पति को चिकन में जहर देकर मार डाला… 

Dumka Murder : भाभी के प्यार में पागल देवर ने कर दी हद पार, भागने से मना करने पर… 

Khunti : मुरहू में दर्दनाक हादसा, कुएं में दबे दो मासूम… 

Ranchi Breaking : भारी बारिश का कहर! जोन्हा फॉल में पर्यटक बहा, खोजबीन जारी… 

Breaking : कल भी बंद रहेंगे रांची जिले के सभी स्कूल, भारी बारिश का रेड अलर्ट… 

Gumla : बकरियां चुराकर बन रहा था ‘मालामाल’, एक बकरी चोर गिरफ्तार…

Ranchi : दहशत में लोग, बहुमंजिली इमारत की नींव खुदाई से भू-धंसान का खतरा… 

 

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates