Advertisment

Dumka Murder : भाभी के प्यार में पागल देवर ने कर दी हद पार, भागने से मना करने पर…

Dumka Murder : दुमका जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां देवर-भाभी के प्रेम संबंध ने खौफनाक मोड़ ले लिया। जरमुंडी थाना क्षेत्र के जरूवाडीह गांव में 7 जून को एक मैदान में गोबर के ढेर से एक महिला का शव बरामद हुआ था। पुलिस ने 11 जून को शव की पहचान तालझारी थाना क्षेत्र के रंगाबांध गांव की रहने वाली सुकुरमनी सोरेन के रूप में की।

ये भी पढ़ें- Ranchi : राजद झारखंड प्रदेश अध्यक्ष चुनाव में हंगामा, दो दावेदारों का नामांकन रद्द… 

आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त सामान बरामद

मामले की जांच करते हुए पुलिस ने शनिवार को मृतका के देवर मंगल मुर्मू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया पत्थर, मृतका का पर्स, चप्पल और वोटर आईडी कार्ड भी बरामद किया गया है।

ये भी पढ़ें- रिम्स-2 पर मिर्ची क्यों लग रही है बाबूलाल जी? मंत्री Irfan Ansari का करारा जवाब… 

पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सुकुरमनी और मंगल के बीच पहले देवर-भाभी का रिश्ता था, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गया। सुकुरमनी के पति लंबे समय से बाहर काम करते थे, जिससे दोनों करीब आ गए। लेकिन हाल ही में पति के लौटने के बाद उनके संबंधों में तनाव आ गया था।

ये भी पढ़ें- Father’s Day पर सीएम हेमंत सोरेन का भावुक संदेश, शिबू सोरेन को बताया जीवन का गुरु और मार्गदर्शक… 

Dumka Murder : अपने साथ भागकर जाने का बना रहा था दबाव

एसपी ने बताया कि 4 जून को मंगल ने सुकुरमनी को जरमुंडी बुलाया था। दोनों को ग्रामीणों ने एकांत में बातचीत करते देखा था। मोबाइल टावर लोकेशन भी घटनास्थल के पास मिला। मंगल सुकुरमनी को अपने साथ भागकर जाने के लिए कह रहा था। इसी दौरान जब सुकुरमनी ने उसके साथ जाने से इंकार कर दिया।

ये भी पढ़ें- Gumla एसपी ने चैनपुर और कुरूमगढ़ थानों का किया औचक निरीक्षण…

सुकुरमनी ने बच्चों की खातिर उसके साथ भागने से इनकार कर दिया। इसी बीच आरोपी ने महिला को जोरदार थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ से मंगल गुस्से से लाल हो गया जिसके बाद उसने गुस्से में आकर पत्थर से कूचकर सुकुरमनी की हत्या कर दी। कोई भी इसके बारे में ना जान पाए इसलिए उसने शव को गोबर के ढेर में छिपा दिया और वहां से फरार हो गया।

ये भी पढ़ें- Bokaro : तालाब में तैरता हुआ शव मिलने से मची हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस… 

पति के आने के बाद नहीं हो पा रहा था बात

गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी ने बताया कि उसकी भाभी के साथ कई वर्षो से प्रेम-संबंध चल रहा था। उसका भाई बाहर दूसरे राज्य में काम करता है। कुछ दिनों पहले ही उसका भाई घर आया था। घर आने के बाद दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई थी।

ये भी पढ़ें- Gumla : कुएं में गिरने से वृद्धा की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल…

इसको लेकर दोनों के बीच बहस हुई और उसने पत्थर से कूचकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त सामान बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और मामले की गहन जांच जारी है ताकि किसी अन्य संलिप्तता की भी पुष्टि की जा सके।

ये भी जरुर पढ़ें—

Gumla Murder : पानी मांगा और टांगी से काटकर महिला को उतारा मौत के घाट, तीन घायल… 

Giridih Crime : छत पर सोते रहे लोग नीचे चोर कर गए सफाई, एक साथ तीन घरों में पड़ गया इतने का डाका… 

Ramgarh : अरगड्डा क्षेत्र में सीबीआई की तीसरी छापेमारी से मचा हड़कंप, गिद्दी ‘ए’ के अधिकारियों पर… 

Lohardaga : गांजा ही गांजा! नए एसपी ने आते ही मारी दबिश, 42 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार… 

Ranchi Crime : कट्टा-कारतूस लेकर घूम रहे थे शातिर, पुलिस ने नाबालिग समेत दो को धर दबोचा… 

Dhanbad Crime : धनबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करोड़ो का अवैध शराब धराया, कंटेनर भरके… 

रिम्स-2 पर मिर्ची क्यों लग रही है बाबूलाल जी? मंत्री Irfan Ansari का करारा जवाब… 

Giridih Crime : पिस्टल, पायल और पाप! ज्वेलर्स लूटकांड का सनसनीखेज खुलासा, 6 शातिर गिरफ्तार… 

Bokaro Crime : हेरोइन बेचते तस्कर रंगेहाथ धराया, नशा कारोबारियों में हड़कंप… 

Jamshedpur Accident : 80 की रफ्तार, एक झटका और जिंदगी खत्म, सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत साथी गंभीर…

 

Shibu Soren First Death Anniversary: 4 अगस्त को नेमरा पहुंचेगा पूरा...

Shibu Soren First Death Anniversary: झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता 'दिशोम गुरु' शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि 4 अगस्त को उनके पैतृक गांव नेमरा में...

Hazaribagh Fake DAP Fertilizer: इचाक में संदिग्ध नकली डीएपी खाद का...

Hazaribagh Fake DAP Fertilizer: ज़िले के इचाक ब्लॉक के बोंगा गाँव में नकली DAP फर्टिलाइजर (खाद) के कारोबार का मामला सामने आया है। ग्रामीणों से...

Jharkhand Assembly Monsoon Session 2026: 6 अगस्त से झारखंड विधानसभा सत्र,...

Jharkhand Assembly Monsoon Session 2026: झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र 6 अगस्त से शुरू होने वाला है। सात दिनों के इस सत्र में सत्ता पक्ष...