Gumla : बकरियां चुराकर बन रहा था ‘मालामाल’, एक बकरी चोर गिरफ्तार…

Gumla : जिले के रायडीह थाना क्षेत्र में बकरी चोरी के एक मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आलोक टोप्पो ग्राम कुडकेल, थाना चैनपुर, जिला गुमला के रूप में हुई है। आलोक पर ग्राम चीरगांव स्थित जंगल क्षेत्र से एक किसान की 28 बकरियां और खस्सी चोरी करने का गंभीर आरोप है।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Cabinet की अहम बैठक कल, कई प्रस्तावों पर लग सकता है मुहर… 

Gumla : बकरियों को चुराकर बाजार में बेचकर बनता था मालामाल

यह कार्रवाई रायडीह थाना कांड संख्या 46/2025 के तहत की गई, जिसमें भारतीय न्याय संहिता (B.N.S.) – 2023 की धारा 303(2)/317(2) के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थिति में बकरियों को जंगल की ओर हांक कर ले जा रहा है। तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही धर दबोचा।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : कोलकाता से आ रही सियाराम बस पलटी, कई घायल… 

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया और पुलिस को बताया कि बकरियों को वह बेचने की फिराक में था। आलोक टोप्पो की निशानदेही पर पुलिस ने जंगल क्षेत्र से चोरी गई सभी 28 बकरियों को सुरक्षित बरामद कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

सुंदरम केसरी की रिपोर्ट–

ये भी जरुर पढ़ें–

Breaking : झारखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 19 जून को बंद रहेंगे रांची के सभी स्कूल-डीसी का आदेश… 

Garhwa Murder : गढ़वा में भी सोनम कांड, पति को चिकन में जहर देकर मार डाला… 

Dhanbad : सीबीआई ने बीसीसीएल क्लर्क और सीएमपीएफ के सेक्शन क्लर्क को 20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा 

Palamu ACB की ताबड़तोड़ कार्रवाई, नावा बाजार सीओ घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार… 

Ramgarh : दो ट्रकों में भीषण टक्कर के बाद भड़का आग का शोला, जिंदा जलकर चालक की दर्दनाक मौत… 

Breaking : शराब घोटाले में एसीबी की फिर बड़ी कार्रवाई, उत्पाद विभाग के दफ्तरों पर ताबड़तोड़ छापेमारी… 

Breaking : 20 जून को झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक, कई प्रस्तावों पर लग सकता है मुहर… 

Breaking : जेएसएससी सीजीएल रिजल्ट प्रकाशन पर रोक बरकरार, हाईकोर्ट ने कहा… 

Saran Flood News 2026: बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत-बचाव कार्य तेज,...

Saran Flood News 2026: सारण जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। बाढ़...

Chutupalu Valley Accident: चुटुपालू घाटी में तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर,...

Chutupalu Valley Accident: झारखंड के रामगढ़ जिले में रांची-पटना मुख्य मार्ग पर स्थित चुटुपालू घाटी में एक बार फिर भीषण सड़क दुर्घटना हुई है।...

Patna High Court New Chief Justice: दिल्ली से कर्नाटक और अब...

Patna High Court New Chief Justice: करीब दो महीने के इंतजार के बाद पटना हाईकोर्ट को नियमित मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। दिल्ली हाईकोर्ट...