फारबिसगंज : बिहार राज्य भारत स्काउट और गाईड की अररिया जिला इकाई के द्वारा फारबिसगंज शहर में आज विश्व शांति दिवस के अवसर पर एक जागरूकता रैली निकालकर शहर वासियों को शांति का संदेश दिया गया। इस रैली को फारबिसगंज नगरपरिषद के मुख्य पार्षद बीना देवी और जिला आयुक्त वयस्क प्रधान कुमार ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जो प्लस टू ली अकादमी से निकलकर शहर के मुख्य मार्गो का भ्रमण किया। इस दौरान बच्चों ने कई नारे लगाकर शांति का संदेश भी दिया।
यह भी पढ़े : डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन बंद से मरीज परेशान
यह भी देखें :
अमित कुमार की रिपोर्ट