Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

किसी भी कीमत पर नहीं रुकेगा जमीन सर्वे का काम – दिलीप जायसवाल

पूर्णिया : बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह भूमि सुधार राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल ने पूर्णिया में पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि जमीन सर्वे का काम अगले तीन महीने तक रैयतों को अपने कागजात को ठीक करने के लिए दिया जाएगा। जिसको लेकर विभाग द्वारा एक-दो दिनों के अंदर पत्र भी निर्गत कर देंगे। उन्होंने कहा कि जमीन सर्वे का काम किसी भी सूरत में नहीं रुकेगा। लेकिन जनप्रतिनिधियों और रैयतों से मिल रही शिकायतों को देखते हुए तीन महीने तक कागज सहेजने के लिए वक्त देने का कार्य किया जाएगा।

मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि सर्वे होने से थाना में 60 फीसदी मामले घट जाएंगे। उन्होंने कहा कि 50 हजार एकड़ से ज्यादा सरकारी जमीन भू-माफिया के पास है यही कारण है कि यह सब अफवाह उड़ा रहे हैं लेकिन उनका कुछ भी चलने वाला नहीं है। उक्त बातें दिलीप जायसवाल ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के पिता के निधन पर आत्मीय मुलाकातके दौरान कही।

यह भी पढ़े : राजद नेत्री बीमा भारती के घर पुलिस ने की कुर्की जब्ती, बेटा अब भी है फरार

यह भी देखें :

श्याम मोहन की रिपोर्ट

Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...