Advertisment

बाबा बागेश्वर पटना में नहीं कर पाएंगे कार्यक्रम, प्रशासन ने नहीं दी इजाजत

पटना : बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बिहार प्रेम किसी छिपा नहीं है। वह लगभग चार बार बिहार के दौरे कर चुके हैं। यहां तक कि वह बिहार को सबसे ज्यादा अच्छा राज्य बताते हैं और खुद को बिहारी तक बता चुके हैं। गोपालगंज में एक धार्मिक कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि मैं भी बिहारी हूं। उन्होंने सिर पर मुरेठा बांधकर ‘जिया हो बिहार के लाला’ गाना तक गया था। उन्होंने विरोधियों को ललकारते हुए कहा था कि ‘अगर मुझे बिहार आने से रोका गया, तो यहीं घर बनाऊंगा।’ लेकिन आखिर ऐसा क्या हुआ कि इस बार बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम को प्रशासन की अनुमति नहीं मिली।

Goal 7 22Scope News

धीरेंद्र शास्त्री व जगदगुरु रामभद्राचार्य समेत कई संत आने वाली 6 जुलाई को पटना पहुंच रहे हैं

आपको बता दें कि कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री और तुलसी पीठाधीश्वर जगदगुरु रामभद्राचार्य समेत कई संत आने वाली छह जुलाई को पटना पहुंच रहे हैं। यहां के गांधी मैदान में बड़ा धार्मिक समागम होने वाला है। लेकिन उससे पहले प्रशासन ने स्पष्ट किया कि भीड़ नियंत्रण और विधि-व्यवस्था की वजह से ऐसे कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी गई। प्रशासन की तरफ से कहा जा रहा है कि पिछली बार पंडित धीरेंद्र शास्त्री के नौबतपुर वाले कार्यक्रम में भीड़ काफी बढ़ गई थी। उस दौरान भीड़ को काबू करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। यही वजह है कि अब तक प्रशासन की तरफ से अनुमति नहीं दी गई है।

कार्यक्रम हो पाएगा या नहीं

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम की अनुमति के लिए अधिकारियों की एक टीम गठित की जा सकती है। जो भीड़ प्रबंधन और कानून व्यवस्था को लेकर शहर में क्या स्थिति बनेगी उस पर रिपोर्ट पेश करेगी। इसी रिपोर्ट के आधार पर ही अनुमति के लिए फैसला लिया जाएगा। प्रशासन का कहना है कि धीरेंद्र शास्त्री के साथ ही पटना में होने वाले इस कार्यक्रम में कई अन्य संत भी आने वाले हैं, इसकी जानकारी मिली है।

पिछली बार कब आए थे धीरेंद्र शास्त्री

बाबा बागेश्वर उर्फ धीरेंद्र शास्त्री इसी साल 20 मई को बिहार के मुजफ्फरपुर जिले पहुंचे थे। जहां उन्होंने कथावाचन के बाद दरबार लगाया था। जिसमें बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठा हुई थी। इसके साथ धीरेंद्र शास्त्री अब तक बिहार में कई बड़े सार्वजनिक धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हो चुके हैं। उनके कार्यक्रम में अक्सर बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। यही वजह है कि प्रशासन पहले ही सतर्क हो गया है।

यह भी पढ़े : Madhubani पहुंचे पंडित धीरेंद्र शास्त्री, लोगों की जुटी भीड़…

विवेक रंजन की रिपोर्ट

RPF की बड़ी कार्रवाई, रेल सिग्नल केबल चोरी कर ले जा...

सिवान : सिवान जिले के मैरवा रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेल सिग्नल केबल चोरी कर ले...

वार्डन रिंकू की मौत का खुलासा, IG विकास वैभव बोले- हत्या,...

बेगूसराय : बेगूसराय जिले में कस्तूरबा विद्यालय की वार्डन रिंकू का शव मिलने के बाद हत्या और आत्महत्या को लेकर चल रही अटकलों पर...

खूनी संघर्ष! पोखर की मिट्टी के विवाद में युवक पर चाकू,...

दरभंगा : दरभंगा जिले के विशनपुर थाना क्षेत्र के गोडैला गांव में पोखर की मिट्टी को लेकर शुरू हुआ विवाद अब खूनी संघर्ष में...