बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का भव्य स्वागत : चार घंटे तक बाबा के इंतजार में खड़ी रही भीड़

पटना: बाबा बागेश्वर धाम के बिहार पहुंचते के साथ ही माहौल भक्तिपूर्ण हो गया है। बाबा को एक नजर देख भर लेने की लालसा लिए कई लोग होटल पनाश के बाहर जमा हो गए। धीरेंद्र शास्त्री करीब साढे तीन बजे होटल से बाहर निकले और भक्तों के बीच पहुंचे। उनके बाहर निकलते ही करीब चार घंटे से उनका इंतजार कर रही भीड़ उन्हें नजदीक से देखने के लिए दौड़ पड़ी।

बागेश्वर धाम

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का भव्य स्वागत

इससे पहले आज सुबह धीरेंद्र शास्त्री पटना पहुंचे। पटना पहुंचने पर आयोजकों के साथ सांसद मनोज तिवारी ने उनकी आगवानी की और खुद ड्राइव कर बाबा को होटल पनाश तक पहुंचाया। वहां पहले से ही काफी लोग मौजूद थे। समय बीतने के साथ ही वहां भीड़ भी बढती गई। बाहर जय श्रीराम के जयकारे लगाते लोग डटे रहे।
होटल के बाहर निकलकर धीरेंद्र शास्त्री ने भीड़ का अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने सबसे नौबतपुर पहुंचने के लिए कहा। नौबतपुर में बाबा के भव्य मंच पहले से ही तैयार है।

बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से मिलने पहुंची मुस्लिम महिला ने क्या कहा, दुसरे देश से भी पहुंच रहे लोग

Jio IPO Record Applications: Jio IPO ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 1.38...

Jio IPO Record Applications: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ ने आवेदन संख्या के मामले में नया रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है।...

Siwan Firecracker Blast: सीवान में पटाखों के विस्फोट से दहला आलमपुर...

Siwan Firecracker Blast: बिहार के सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में शुक्रवार को पटाखों में आग लगने से एक मकान...

Bihar News: पटना में डॉ. हेडगेवार पर महानाट्य का शुभारंभ, बिहार...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के बापू सभागार में डॉ. हेडगेवार पर आधारित महानाट्य का शुभारंभ किया। बिहार के अन्य जिलों में...