Advertisement
Advertisement
Advertisement

महाकुंभ में Babbar Khalsa International Terrorist की थी धमाके की योजना, यूपी के DGP ने किया खुलासा

जनार्दन सिंह की रिपोर्ट

लखनऊ : महाकुंभ में Babbar Khalsa International Terrorist की थी धमाके की योजना, यूपी के DGP ने किया खुलासा। Babbar Khalsa International Terrorist (बब्बर खालसा अंतरराष्ट्रीय आतंकी) की गुरूवार तड़के यूपी STF और पंजाब पुलिस के साझा ऑपरेशन में यूपी के कौशांबी में हुई गिरफ्तारी को लेकर यूपी DGP प्रशांत कुमार ने अहम खुलासा किया है।

DGP प्रशांत कुमार ने गुरूवार अपराह्न  बताया कि – ‘…अभी तक जो जानकारी हमारे पास है, उसके आधार पर कहा जा सकता है कि यह गिरफ्तार आतंकी महाकुंभ में गड़बड़ी करने के लिए आया था।

…इस पर महाकुंभ में आतंकी घटना की साजिश रचने का भी आरोप है। इस आतंकी ने महाकुंभ में घटना को अंजाम देने के बाद पुर्तगाल भाग निकलने की प्लानिंग की हुई थी। हालांकि, वो अपने मंसूबे में सफल नहीं हो सका।’

22Scope ने सुबह ही पब्लिश की खबर…

Babbar Khalsa International Terrorist (बब्बर खालसा अंतरराष्ट्रीय आतंकी) की गुरूवार तड़के यूपी के कौशांबी में हुई गिरफ्तारी की खबर विस्तार से 22Scope ने 6 मार्च की सुबह 6.59 बजे पब्लिश की थी।

उसी गिरफ्तार आतंकी से पूछताछ में यूपी STF को मिली जानकारी को गुरूवार अपराह्न DGP प्रशांत कुमार ने मीडिया से साझा किया।

DGP प्रशांत कुमार ने बताया कि – ‘…गिरफ्तार आतंकी बब्बर खालसा का सक्रिय सदस्य है। पाकिस्तान और विदेशों में रहकर ये लगाकर काम कर रहा था। आतंकी ने अपना आधार कार्ड फर्जी पते के साथ गाजियाबाद का बनाया हुआ है। पासपोर्ट के लिए अप्लाई किया हुआ था।

गिरफ्तार आतंकी लाजर मसीह
गिरफ्तार आतंकी लाजर मसीह

…गिरफ्तार आतंकी लजर मसीह पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार और मादक पादार्थ मंगाता था। इसके अलावा विदेशी हथियार भी मंगाता था। जांच के दौरान पाया गया कि आरोपी का  ISI के 3 एजेंटो के साथ संपर्क था। उन ISI एजेंटों से ये लगातार बातचीत किया करता था।

…महाकुंभ में आतंकी घटना को अंजाम देने की साजिश का इनपुट महाकुंभ शुरू होने के दौरान ही मिला था। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस है।

…उसी क्रम में तुरंत यूपी पुलिस की STF ने पड़ताल शुरू की तो तार पंजाब तक पहुंचे। तुरंत पंजाब पुलिस को भी इस ऑपरेशन में साझा किया गया और मजबूत निगरानी के चलते महाकुंभ के दौरान आतंकियों की तमाम प्लानिंग परवान नहीं चढ़ सकीं।

लगातार ठिकाना बदलते इस आतंकी को आखिरकार महाकुंभ के समापन के बाद कौशांबी से अब दबोच लिया गया है। पकड़ा तो ये लखनऊ या कानपुर से भी जा सकता था लेकिन कौशांबी में दबोच लिया गया।

…गिरफ्तार आतंकी के पास या उससे जब्त हुए मोबाइल से जो चीजें निकलकर आएंगी, अगर इनका कहीं कोई संबंध मिलता है तो तो हम आपसे जरूर साझा करेंगे…।’

गिरफ्तार आतंकी की मीडिया को जानकारी देते यूपी के DGP प्रशांत कुमार
गिरफ्तार आतंकी की मीडिया को जानकारी देते यूपी के DGP प्रशांत कुमार

यूपी के कौशांंबी में तड़के 3.20 बजे दबोचा गया यह आतंकी

कौशांबी में गुरूवार तड़के यूपी STF और पंजाब पुलिस के इस साझा ऑपरेशन संबंधी खबर 22Scope ने 6 मार्च की सुबह 6.59 बजे पब्लिश की थी। उस समय यूपी पुलिस या STF ने इस आतंकी के तत्काल महाकुंभ घटना को अंजाम देने की बात को गुप्त रखा गया था।

तब इस आतंकी का संबंध पाकिस्तान की आईएसआई से भी बताया गया। कहा गया कि Babbar Khalsa International (बीकेआई) के इस ‘सक्रिय आतंकवादी’ को गुरुवार तड़के यूपी में कौशांबी जिले से उत्तर प्रदेश STF और पंजाब पुलिस के संयुक्त अभियान में दबोचा गया है।

उत्तर प्रदेश STF और पंजाब पुलिस ने अपना यह संयुक्त अभियान पूरी पुख्ता जानकारी जुटने के बाद गुरूवार तड़के अंजाम दिया। गुरूवार तड़के करीब 3.20 दोनों राज्यों की संयुक्त पुलिस टीमें यूपी के कौशांबी में अपने ऑपरेशन में जुटीं। इसमें संदिग्ध आतंकवादी लाजर मसीह को दबोच लिया गया।

गुरूवार की सुबह बताया गया कि गिरफ्तार आतंकी लाजर मसीह मूल रूप से पंजाब में अमृतसर के रामदास इलाके के कुर्लियान गांव का निवासी है। पिछले कुछ समय पुलिस के खोजी अभियान के चलते भूमिगत होकर छुपता फिर रहा था और लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।

गिरफ्तार आतंकी की मीडिया को जानकारी देते यूपी के DGP प्रशांत कुमार
गिरफ्तार आतंकी की मीडिया को जानकारी देते यूपी के DGP प्रशांत कुमार

कौशांबी के कोखराज में था Babbar Khalsa International Terrorist

Babbar Khalsa International के Terrorist की तलाश में मुखबिरी नेटवर्क एवं अन्य साक्ष्यों – गतिविधियों के आधार पर जब उत्तर प्रदेश STF ने साझे ऑपरेशन की तैयारी की।

गत दिनों यूपी के पीलीभीत में छिपे आतंकियों की हुई गिरफ्तारी के बाद से उत्तर प्रदेश STF ने पंजाब पुलिस से इनपुट लेते हुए साझा ऑपरेशन पर जोर दे रखा ताकि यूपी में कोई भी आतंकी या अपराधी पनाह ना ले सके या ना छिप सके।

गुरूवार को कौशांबी से गिरफ्तार किया गया आतंकी के बारे में पुलिस टीमों से तस्दीक किया कि यह आतंकवादी 24 सितंबर 2024 को पंजाब में न्यायिक हिरासत से भाग गया था।

इसकी गिरफ्तारी के लिए दोनों राज्यों की साझा टीमों ने गुरूवार तड़के साढ़े 3 बजे से पहले ही कौशांबी जिला के कोखराज थाना क्षेत्र में चलाया। गुरुवार की सुबह पूरे मामले की पुष्टि करते हुए यूपी के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (यूपी स्पेशल टास्क फोर्स, कानून व्यवस्था) अमिताभ यश ने की थी।

यूपी STF के ADG अमिताभ यश ने गुरूवार सुबह पुष्ट किया कि उपलब्ध जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आतंकवादी बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के जर्मनी स्थित मॉड्यूल के प्रमुख स्वर्ण सिंह उर्फ जीवन फौजी के लिए काम करता है और पाकिस्तान स्थित आईएसआई के गुर्गों के साथ सीधे संपर्क में है।

यूपी STF ने आतंकवादी से कुछ विस्फोटक सामग्री और अवैध हथियार बरामद करने में सफलता पाई है। जब्त किये गये सामान में 3 हथगोले, 2 सक्रिय डेटोनेटर, एक विदेशी पिस्तौल और 13 विदेशी कारतूस शामिल हैं।

इसके अलावा उसके पास से एक सफेद रंग का विस्फोटक पाउडर, गाजियाबाद के पते वाला एक आधार कार्ड, बिना सिम कार्ड वाला एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।

Commercial Advertisment

Bihar Fasal Bima Yojana 2026: बिहार में रबी फसलों का बीमा...

 बिहार में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू हो गई है। रबी फसलों के लिए 15 जनवरी 2027 तक आवेदन कर सकेंगे। गेहूं, मक्का समेत...

Assam Rifles Recruitment 2026: 10वीं-12वीं पास के लिए 354 पदों पर...

 Assam Rifles Recruitment 2026 के तहत 354 तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन 15 नवंबर से 14 दिसंबर तक होंगे। जानें...

NEET PG 2026 Counselling: झारखंड के दो निजी मेडिकल कॉलेजों में...

Jharkhand NEET PG 2026 Counselling के तहत दो निजी मेडिकल कॉलेजों में ऑल इंडिया और NRI कोटे की सीटों पर दाखिला होगा। आवेदन 16...