अनिल टाइगर के घर पहुंचे बाबूलाल मरांडी, हत्याकांड में सीबीआई जांच की मांग की

रांची. झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी खटंगा गांव पहुंचे। यहां उन्होंने मृतक बीजेपी नेता अनिल टाइगर के परिजन से मुलाकात की। इस दौरान बाबूलाल ने पूरे मामले की जांच सीबीआई, या नहीं तो हाइकोर्ट के सिटिंग जज से कराने की मांग की है।

बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या

बता दें कि, कुछ दिनों पहले कांके चौक पर बीजेपी नेता अनिल टाइगर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके विरोध में आक्रोशित लोगों ने रांची बंद बुलाया था। साथ ही मृतक के परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाया था। बताया जा रहा है कि अब तक हत्यारे तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है।

अनिल टाइगर के घर पहुंचे बाबूलाल मरांडी

घटना के दौरान वाले दिन ही कई बीजेपी नेताओं ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर शासन व्यवस्था पर हमला बोला था। इस बीच आज झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल पीड़ित परिजनों से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए हत्याकांड की जांच सीबीआई, या हाइकोर्ट के सिटिंग जज से जांच कराने की मांग की है।

Puja Singhal PMLA Case: IAS पूजा सिंघल को सुप्रीम कोर्ट से...

Puja Singhal PMLA Case: झारखंड कैडर की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट से तत्काल राहत नहीं मिली है। शीर्ष...

Dhanbad Food Raid: धनबाद में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर बड़ी कार्रवाई,...

Dhanbad Food Raid: जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में नई औद्योगिक निवेश नीति की तैयारी,...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में औद्योगिक विकास को नई दिशा देने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य में निवेश को बढ़ावा देने और...