Hazaribagh: चौपारण की दनुआ घाटी में हादसा, दो ट्रकों में हुई सीधी भिड़ंत

Hazaribagh: जिले के चौपारण थाना क्षेत्र अंतर्गत दनुआ घाटी में लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और इसमें लोगों की जाने जा रही हैं। बताया जा रहा है कि आज दनुआ घाटी क्षेत्र के महुदी मोड़ के समीप दो बड़े ट्रकों में टक्कर हो गई, जिसमें पाइप से लदा ट्रक के चालक घंटों केबिन के भीतर फंसा रहा।

Hazaribagh: ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल

चौपारण थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत करने के बाद गंभीर रूप से घायल ट्रक चालक को बाहर निकाला गया। उसके बाद एंबुलेंस के अभाव में थाना प्रभारी के वाहन में ही घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौपारण में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल होने के कारण चालक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

Hazaribagh: स्थानीय लोगों में आक्रोश

बता दें कि आए दिन हो रही इस क्षेत्र घटना को लेकर स्थानीय लोगों के बीच आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सिक्स लाइन सड़क का निर्माण हो रहा है और निर्माण कार्य की गति इतनी धीमी है कि लगातार दुर्घटनाएं हो रही है। एक ही सड़क से दोनों तरफ से छोटे-बड़े वाहन आवागमन करते हैं और आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। साथ ही सड़क निर्माण कंपनी पर स्थानीय लोगों ने लापरवाही का आरोप भी लगाया है।

शशांक शेखर की रिपोर्ट

DVC Maithon Protest: मैथन में DVC के खिलाफ विस्थापितों का बड़ा...

DVC Maithon Protest: दामोदर वैली वास्तुहारा संग्राम समिति के बैनर तले, विस्थापित लोगों ने मैथन में DVC एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग के सामने विरोध प्रदर्शन किया।...

BCKU dharna Rajpura colliery: कोयला खदान बचाने को लेकर मजदूरों का...

BCKU dharna Rajpura colliery: बिहार कोलियरी वर्कर्स यूनियन (BCKU) के बैनर तले ECL मुगमा एरिया की राजपुरा कोलियरी में ज़बरदस्त विरोध प्रदर्शन और धरना...

Jamtara Karamtand Road Problem: करमाटांड रोड पर खतरा बढ़ा, लोग जान...

Jamtara Karamtand Road Problem: जामताड़ा ज़िले में करमाटांड़ बाज़ार जाने वाली मुख्य सड़क की हालत इतनी खराब है कि इसे किसी जलाशय से अलग...