भाजपा जनजाति समाज के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पित- बाबूलाल मरांडी

रांचीः आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा के द्वारा पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का स्वागत किया गया. बैठक की अध्यक्षता मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर उरांव ने किया.
संचालन प्रदेश महामंत्री बिंदेश्वर उरांव ने एवम धन्यवाद ज्ञापन अवधेश सिंह चेरो ने किया. इस अवसर पर बोलते हुए भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा जनजाति समाज के सर्वांगीण विकास केलिए संकल्पित बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड का विकास करना है तो भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही कर सकती है.

उन्होंने कहा कि अलग राज्य की स्थापना भारतीय जनता पार्टी की देन है. उनके शासन काल में पहली बार 26 जनजाति छात्र छात्रा को पायलट ट्रेनिंग दी गई जो आज देश की सेवा कर रहे हैं. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार केंद्र में नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में सबसे ज्यादा जनजातीय समाज के 8 सांसदों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया. भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन के अवसर पर अटल बिहारी वाजपेई जी के नेतृत्व वाली सरकार ने अलग राज्य का गठन किया.

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती को जनजाति गौरव दिवस मनाने का संकल्प लिए अटल बिहारी वाजपेई की सरकार ने पहली बार प्रत्येक गांव को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से लाखों गांव को जोड़ने का काम किया है. झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के माध्यम से लाखों गांव को शहर से जोड़ने के लिए नदी नाला पर लाखों पुल बनाया गया. केंद्र सरकार ने जनजाति केंद्रीय मंत्रालय अलग बनाया.

भारतीय जनता पार्टी की सरकार के कार्यकाल में ही प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी ने जनजाति समुदाय की संथाल की भाषा संथाली को संविधान की आठवीं अनुसूची में सम्मिलित किया गया. आजादी के बाद पहली बार देश में सर्वोच्च पद राष्ट्रपति पद पर प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी ने एक जनजाति आदिवासी संथाल समुदाय की महिला द्रौपदी मुर्मू जी को देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति पद पर आसीन किया.

नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री बाबूलाल मरांडी का स्वागत करते हुए मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर उरांव ने कहा कि मरांडी के कुशल नेतृत्व एवम मार्गदर्शन में पार्टी नई बुलंदियों को छुएगी. कार्यक्रम को रामकुमार पाहन और ताला मरांडी ने भी संबोधित किया.

बैठक में मुख्य रूप से बिंदेश्वर उरांव, राजेंद्र मुंडा, रवि मुंडा ,नकुल तिर्की,गीता बालमुचु मनजीत कोड़ा ,भूषण पात पिंगवा मीरा खलखो, रोशनी खलखो, सोरेन,आनंद मुर्मू, मनोज, अवधेश सिंह चेरो ,मंजू सिंह, अनु लकड़ा ,लक्ष्मी मुंडा मनोज सोरेन सहित सैकड़ों भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Dhanbad Police Vehicle Accident: छापेमारी के बाद लौट रही हजारीबाग पुलिस...

Dhanbad Police Vehicle Accident: मंगलवार सुबह झारखंड के धनबाद ज़िले में नेशनल हाईवे-19 पर एक सड़क हादसे में हजारीबाग के एक पुलिस कॉन्स्टेबल की...

सहयोग कार्यक्रम : जनसेवा को नई दिशा दे रहे मुख्यमंत्री सम्राट

पटना/वैशाली : वैशाली जिला स्थित लालंगज के रहने वाले रंजीत कुमार के जमीन का दो जगह रसीद कट रहा था। अनुमंडल स्तर पर उनकी...

Himanshu Singh Murder Case: क्या अब खुलेगा हिमांशु सिंह हत्याकांड का...

Himanshu Singh Murder Case: जमशेदपुर में चर्चित हिमांशु सिंह मर्डर केस में एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। मामले में नामजद आखिरी फरार आरोपी...