बाबूलाल मरांडी की औकात नहीं है कि वे झारखंड में सरकार बनवा दें- सूरज मंडल

बोकारोः झारखंड में यदि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में चुनाव लडेगी तो झारखंड में भाजपा की सरकार नहीं बनेगी. यह बात पूर्व सांसद सह भाजपा नेता सूरज मंडल ने पत्रकारों से कही. उन्होंने कहा कि 2024 मे भाजपा की सरकार केंद्र में बनेगी, वह हमलोग मिल जुलकर करेंगे.

सूरज मंडल ने कहा कि बाबूलाल मरांडी की औकात नहीं है कि वे झारखंड में सरकार बनवा दें. उन्होंने कहा कि बाबूलाल के कहने पर उनका जाति भी एक प्रतिशत वोट नहीं देगा. भाजपा के कुछ लोग हमे अंडरस्टीमेट कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा टिकट नहीं देगी तो हम बौना नहीं है. जो व्यक्ति कई सीएम, पीएम से लड़कर राज्य अलग बनवा सकता हैं, तो वह अन्य क्षमता भी रखता है.

सूरज मंडल ने कहा कि जेएमएम छोड़कर मैं भाजपा मे गया था. लेकिन भाजपा ने मुझे वैल्यू नहीं दिया. भाजपा ने मुझे समझा नहीं. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राज्य के कोयला, लोहा और जमीन हेमंत सोरेन ने लूटे है और करोड़ों की संपत्ति अर्जित किया है.

रिपोर्टः चुमन कुमार

Jamshedpur Crime News: दो देसी पिस्टल, कारतूस और हत्या की प्लानिंग…...

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हत्या की एक कथित साजिश को नाकाम करने का दावा किया है। जुगसलाई थाना क्षेत्र...

Dhanbad Students Torch March: धनबाद में छात्रों का विरोध प्रदर्शन, पेपर...

Dhanbad Students Torch March: धनबाद में छात्रों ने बुधवार को अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे...

Jharkhand Para Teacher Recruitment 2026: झारखंड के पारा शिक्षकों के लिए...

Jharkhand Para Teacher Recruitment 2026: झारखंड में 'पारा शिक्षकों' (सहायक शिक्षकों) की भर्ती के लिए एक बड़ा अभियान शुरू होने वाला है। झारखंड कर्मचारी चयन...