परिवर्तन यात्रा में हेमंत सरकार पर गरजे बाबूलाल मरांडी, लगाया ये आरोप

गढ़वा. झारखंड में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पर तीखा हमला बोला। मरांडी ने झामुमो पर परिवारवाद और वादाखिलाफी का आरोप लगाया। प्रेस वार्ता में उन्होंने झारखंड सरकार द्वारा कदाचार रोकने के नाम पर इंटरनेट सेवाएं बंद करने की आलोचना की। उन्होंने कहा कि इससे भाजपा की डिजिटल परिवर्तन यात्रा प्रभावित हो रही है और आम जनता को भी जरूरी सेवाओं में कठिनाई हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस परीक्षा के नाम पर इंटरनेट बंद किया गया, उसमें भी गड़बड़ियों की संभावना है।

परिवर्तन यात्रा में हेमंत सरकार पर गरजे बाबूलाल मरांडी

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झामुमो सरकार ने अपने वादों को पूरा नहीं किया, जिनमें महिलाओं को चूल्हा खर्च, युवाओं को नौकरी, पेंशन और ग्रीन कार्ड के जरिए अनाज देने जैसे वादे शामिल थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के कारण बेरोजगार युवाओं की समस्याएं और बढ़ गई हैं, जबकि भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं से उनकी जानें भी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मोरहाबादी मैदान में कान पकड़कर माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 2019 के चुनावी घोषणापत्र में किए गए वादे अब तक अधूरे हैं, जिससे राज्य की जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झामुमो के समर्पित नेता जैसे चंपई सोरेन और लोबिन हेंब्रम जैसे नेता पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हो रहे हैं क्योंकि उन्हें झामुमो में अपना भविष्य अंधकारमय लग रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि झामुमो के कई विधायक भाजपा के संपर्क में हैं।

Bihar Rishu Shri Tender Scam: SVU की बड़ी कार्रवाई, सस्पेंडेड IAS...

Bihar Rishu Shri Tender Scam: शुक्रवार को बिहार के हाई-प्रोफाइल 'रिशु श्री' टेंडर घोटाले की जांच में तेज़ी आई। स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने...

Bihar Teacher News: अब AI रखेगा शिक्षकों पर नजर! स्कूल से...

Bihar Teacher News: बिहार के सरकारी स्कूलों में टीचर मॉनिटरिंग सिस्टम को बेहतर बनाने की तैयारी चल रही है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने...

NEET विवाद को लेकर मोतिहारी में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी...

मोतिहारी: जिला कांग्रेस कमेटी ने NEET परीक्षा का पेपर लीक होने के आरोपों, बढ़ती महंगाई और बेरोज़गारी जैसे मुद्दों पर केंद्र सरकार के ख़िलाफ़...