Advertisment
Sunday, October 12, 2025
Loading Live TV...

Latest News

प्रेमी जोड़े का शव रेलवे ट्रैक से हुआ बरामद, पुलिस जांच में जुटी

मोतिहारी : मोतिहारी में एक प्रेमी जोड़े का शव रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे रेल पुलिस और पिपरा थाना की पुलिस एक दूसरे को शव उठाने पर अड़ी है। जिसके वजह से करीब दो घंटे से उसी तरह शव रेलवे लाइन पर पड़ा है। बता दें कि अहले सुबह ग्रामीणों की नजर पिपरा थाना क्षेत्र के कुअरपुर चिंतवनपुर रेलवे हाल्ट के पास पड़ा। जिसके बाद ग्रामीण ने इसकी सूचना पुलिस और रेल पुलिस को दिया। दोनों टीम मौके पर पहुँची लेकिन सीमा विवाद की वजह से शव अबतक नहीं उठ पाया है।आसपास के...

Bokaro: चोरों ने फिर मचाया उत्पात, सेक्टर 12A में बंद मकान को बनाया निशाना

Bokaro: जिले में चोरी की घटनाएं एक बार फिर बढ़ने लगी हैं। ताजा मामला बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर 12A का है। जहां आवास संख्या 1016 में चोरों ने लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी के अनुसार, मकान मालिक रामबाबू अपनी पत्नी के साथ पुणे गए हुए थे। इस दौरान घर बंद था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने घटना को अंजाम दिया। चोरों ने CCTV कैमरा भी उखाड़ा : चोरों ने घर का ताला तोड़ने के साथ-साथ बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी उखाड़ दिया, ताकि वारदात की कोई रिकॉर्डिंग न हो सके। घटना की जानकारी पड़ोसियों...

तेज प्रताप का बड़ा कदम, तेजस्वी को किया अनफॉलो

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे व पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव फिर से चर्चा में हैं। इस बार कारण तेजस्वी यादव हैं। उन्होंने विपक्ष के नेता तेजस्वी को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हेंडल एक्स से अनफॉलो कर दिया है। अब उनकी फॉलोइंग लिस्ट में अब केवल पांच लोगों के नाम हैं। इनमें तीन परिवार से हैं। तेज प्रताप यादव फिलहाल पिता लालू यादव, मां राबड़ी देवी और एक बहन राज लक्ष्मी यादव को...

विधानसभा में बाबूलाल मरांडी का वक्तव्य: दिवंगत गुरुजी शिबू सोरेन और रामदास सोरेन को याद कर भावुक हुए नेता प्रतिपक्ष

रांची : झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शोक प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि आदरणीय गुरुजी शिबू सोरेन न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश में समाज सुधारक और जननायक के रूप में जाने जाते थे।

मरांडी ने कहा कि गुरुजी ने आदिवासी समाज में फैली कुरीतियों और सामाजिक आडंबरों के खिलाफ लंबा संघर्ष किया। नशाबंदी को लेकर उनके अभियान का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जब गांवों में लोगों को पता चलता था कि गुरुजी आने वाले हैं तो लोग खुद घरों से हड़िया-दारू बाहर फेंक देते थे। यह उनका डर नहीं बल्कि सम्मान था। झारखंड आंदोलन और राजनीतिक संघर्ष में उनकी भूमिका को उन्होंने ऐतिहासिक बताया और कहा कि गुरुजी का निधन राज्य और देश के लिए अपूरणीय क्षति है।

उन्होंने शिक्षा मंत्री रहे दिवंगत रामदास सोरेन की सादगी और संघर्षशीलता को भी याद किया। साथ ही पूर्व राज्यपाल सतपाल मलिक, वायु सेना के कैप्टन, वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण और अन्य दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण ने निर्भीक होकर पत्रकारिता की और ‘आजाद सिपाही’ अखबार को खड़ा किया। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति देने की कामना की।

Related Posts

ओडिशा में Street Light ठेका घोटाला: 28 लाख रुपये की ठगी,...

ओडिशा में Street Light ठेका घोटाले में 28 लाख रुपये की ठगी, नोएडा कंपनी और अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, जांच जारी।ओडिशा में Street...

पुष्य नक्षत्र 14-15 अक्टूबर: मंगल-पुष्य और बुध-पुष्य से धन व समृद्धि,...

14-15 अक्टूबर पुष्य नक्षत्र का संयोग, मंगल-पुष्य और बुध-पुष्य योग से धन, संपत्ति और निवेश में वृद्धि, खरीदी और पूजा के लिए शुभ।पुष्य नक्षत्र...

“हर घर स्वदेशी” आत्मनिर्भर भारत की दिशा में जन आंदोलन है-राज्यपाल...

Ranchi: मोरहाबादी मैदान में आज आयोजित “हर घर स्वदेशी, घर घर स्वदेशी – विकसित भारत @2047” मैराथन के अवसर पर झारखंड के माननीय राज्यपाल...
146,000FansLike
25,000FollowersFollow
628FollowersFollow
632,000SubscribersSubscribe
WhatsApp Join our WhatsApp Channel