बाबूलाल की संकल्प यात्रा भोगनाडीह से शुरू

रांची: बाबूलाल मरांडी ने उम्मीदवारी के रूप में हेमंत सरकार के खिलाफ उनके हटाने की दिशा में द्रढ़ संकल्प दिखाते हुए साहिबगंज के भोगनाडीह से अपनी संकल्प यात्रा की शुरुआत की है।

उन्होंने अपनी यात्रा की प्रारंभिक चरण में संथाल हूल के महान योद्धा सिदो-कान्हू की जन्मस्थली, भोगनाडीह में, वीर शहीदों को समर्पण दिखाया और फिर अपने संकल्पों की यात्रा की शुरुआत की। उन्होंने सिदो-कान्हू के परिवार से भी मुलाकात की। पहले दौर में, वे बरहरवा जनता के साथ भी मिले और उनके साथ विचार-विमर्श किया।

बाबूलाल मरांडी ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र होने के बाद भी हेमंत सोरेन की निष्क्रियता और भ्रष्टाचार ने बरहरवा क्षेत्र को विकास में पिछड़ा दिया है। उन्होंने आग कहा कि सोरेन आदिवासियों का मसीहा बनते है लेकिन  वास्तविकता में वे आदिवासियों की जमीन और संसाधनों की लूट रहे है। हेमंत सोरेन के राजकीय परिवार के सदस्य भी आदिवासियों की आर्थिक स्थिति से खेलकर लाभ उठा रहे हैं।

बाबूलाल मरांडी ने इस संकल्प यात्रा के दौरान झारखंड के 81 विधानसभा क्षेत्रों में जाकर सभा भी करेगें। इस यात्रा का पहला चरण 17 अगस्त से 20 अगस्त तक चलेगा और इसमें बाबूलाल मरांडी विभिन्न स्थानों पर जनसभा करेंगे। उनकी टीम में प्रमुख यात्रा संयोजक विधायक अनंत ओझा, प्रदेश प्रवक्ता सरोज सिंह, विधायक अमित मंडल, बबलू भगत, मिस्त्री सोरेन और सत्येंद्र सिंह शामिल हैं।

यात्रा का दूसरा चरण 23 से 27 अगस्त के बीच होगा, जिसमें वे 10 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेंगे। उसके बाद तीसरा चरण 4 से 6 सितंबर तक आयोजित होगा, जिसमें उनकी टीम 6 विधानसभा क्षेत्रों में सभा करेगी। चौथा चरण 9 से 16 सितंबर तक चलेगा और उसमें 13 विधानसभा क्षेत्रों में सभा की जाएगी।

18 से 24 सितंबर के बीच पांचवा चरण आयोजित होगा और इसमें 14 विधानसभा क्षेत्रों में सभा होगी। छठा चरण 26 सितंबर से 1 अक्टूबर तक होगा और इसमें 11 विधानसभा क्षेत्रों में जनसभा करेंगे। अंतिम सातवां चरण 3 से 10 अक्टूबर तक होगा, जिसमें उन्होंने 16 विधानसभा क्षेत्रों में सभा की योजना बनाई है। इस संकल्प यात्रा का समापन 10 अक्टूबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में एक बड़े जनसभा के साथ होगा।

 

Bihar Investment MoU 2026: बिहार में ₹4,092 करोड़ के निवेश प्रस्ताव,...

Bihar Investment MoU 2026: बिहार में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 12 औद्योगिक इकाइयों के साथ कुल ₹4,092 करोड़ के निवेश...

Kishanganj Youth ATS Arrest: किशनगंज के युवक को मुंबई ATS ने...

Kishanganj Youth ATS Arrest: बिहार के किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड स्थित भंकर द्वारी गांव निवासी 33 वर्षीय मोहम्मद हसन अबू सरमद अख्तर को...

Muzaffarpur Firecracker Market Raid: मुजफ्फरपुर में गरीबनाथ मंदिर के पास पटाखा...

Muzaffarpur Firecracker Market Raid: दीपावली को देखते हुए मुजफ्फरपुर में पटाखा दुकानों पर प्रशासन की निगरानी तेज हो गई है। शहर के प्रसिद्ध गरीबनाथ...